---Advertisement---

Dunki: रिलीज से पहले ही चढ़ा शाहरुख खान की फिल्म का जादू, इस प्लेटफॉर्म ने इतने करोड़ में खरीदे डिजिटल राइट्स

Dunki: शाहरुख खान की बुलंदियां फिलहाल आसमान पर है और यह भी पता है कि वह अपनी फिल्मों के जरिए तहलका मचा रहे हैं। एक तरफ जहां लोगों के बीच उनकी फिल्म ‘जवान’ सुर्खियों में बनी हुई है वहीं एक्टर की एक और फिल्म लगातार बज में है। जी हां, हम बात करने हैं राजकुमार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2023 4:15 अपराह्न

dunki
Follow Us
---Advertisement---

Dunki: शाहरुख खान की बुलंदियां फिलहाल आसमान पर है और यह भी पता है कि वह अपनी फिल्मों के जरिए तहलका मचा रहे हैं। एक तरफ जहां लोगों के बीच उनकी फिल्म ‘जवान’ सुर्खियों में बनी हुई है वहीं एक्टर की एक और फिल्म लगातार बज में है। जी हां, हम बात करने हैं राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ की जिसके लिए लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं अब माना जा रहा है कि ‘डंकी’ भी रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब होगी। दरअसल रिलीज से पहले ‘डंकी’ के डिजिटल राइट्स बिक चुके हैं और इसकी वजह से शाहरुख ने करोड़ों का बिजनेस किया है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है यह खबर।

मुकेश अंबानी की कंपनी को मिले डिजिटल राइट्स

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ वाकई काफी खास है। राजकुमार हिरानी इस फिल्म के जरिए 5 साल बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं ‘डंकी’ शाहरुख के साथ उनकी पहली फिल्म है। वह इससे पहले आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट’ और ‘पीके’ दे चुके हैं। ऐसे में यह तो लाजमी है कि शाहरुख की फिल्म भी खास होने वाली है। यही वजह है कि फिल्म के क्रेज को देखते हुए मुकेश अंबानी की कंपनी जियो सिनेमा ने इसके डिजिटल राइट्स को 155 करोड़ की भारी भरकम फीस देकर कब्जा कर लिया है। सोशल मीडिया पर खबर काफी चर्चा में है।

इतने करोड़ में बनाई गई फिल्म

शाहरुख खान की इस फिल्म के डिजिटल राइट्स अब जियो सिनेमा के पास है और उम्मीद की जा रही है कि राजकुमार हीरानी की यह फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी। फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनाई गई है ऐसे में रिलीज से पहले ही डिजिटल राइट्स का बिकना वाकई शाहरुख के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। एक रिपोर्ट की माने तो यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले शाहरुख ‘जवान’ को लेकर फिल्हाल सुर्खियों में बने हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026