---Advertisement---

Dunki: क्या क्रिसमस पर नहीं रिलीज होगी शाहरुख की मच अवेटेड फिल्म, इस वजह से सोच में पड़े मेकर्स!

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को लेकर लाइमलाइट लगातार बरकरार है और राजकुमार हिरानी की इस फिल्म के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म रिलीज की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है और अब आप इसे इस साल एंजॉय नहीं कर सकते हैं। जी हां, हाल ही में एक करीबी सूत्र ने इसका खुलासा किया है इसके बाद उम्मीद जताई जा रही कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2023 3:17 अपराह्न | Updated: सितम्बर 14, 2023 3:48 अपराह्न

dunki
Follow Us
---Advertisement---

Dunki: पहले ‘पठान’ से साल की जबरदस्त शुरुआत करने वाले शाहरुख खान फिलहाल ‘जवान‘ फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। पठान ने कमाई के मामले में एक इतिहास रच दिया था लेकिन अब उस इतिहास को खुद शाहरुख की अगली फिल्म जवान तोड़कर आगे बढ़ चुकी है। कहने में दो राय नहीं है कि जवान से बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का जलवा अलग ही देखने को मिल रहा है लेकिन इस सबके बीच लोगों की निगाहें राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी‘ पर है जो बहुत जल्द रिलीज के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग से लेकर प्रोडक्शन के काम भी तय समय पर चल रही है लेकिन अब फैंस को इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

क्या क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है यह फिल्म

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘डंकी’ फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। पहले यह फिल्म क्रिसमस 2023 पर रिलीज होने के लिए तैयार थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है और अब यह अगले साल दस्तक देगी। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन अटकलों का बाजार तब गर्म हो गया जब शाहरुख खान के करीब सूत्र ने इस बात का खुलासा एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान किया है।

तो ये है शाहरुख की फिल्म को लेकर मेकर्स की प्लानिंग

करीबी सूत्र की माने तो इस साल शाहरुख खान की दो फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है। ऐसे में तीसरी फिल्म का कोई सेंस नहीं बनता है मुझे लगता है वे लोग ‘डंकी’ को अगले साल रिलीज करेंगे क्योंकि इस साल जवान और पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की है और रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में तीसरी फिल्म के साथ एक्सपेरिमेंट मुझे नहीं लगता है। कुछ और वक्त का इंतजार करना चाहिए ताकि शाहरुख खान के फैंस इसे और भी एंजॉय कर सके। वहीं सूत्र ने यह भी कहा है कि अगर डंकी इस साल रिलीज हो जाती है तो अगले साल शाहरुख की पाइपलाइन में कोई प्रोजेक्ट नहीं है। ऐसे में यह संभव है कि डंकी को अगले साल रिलीज की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026