---Advertisement---

Ed Sheeran Viral Video: अल्लू अर्जुन के इस गाने पर अरमान मलिक संग थिरकते दिखे हॉलीवुड सिंगर, दिखाया SRK का सिग्नेचर पोज

Ed Sheeran Viral Video: हॉलीवुड सिंगर एड शीरन फिलहाल एशिया और यूरोप के दौरे पर हैं और ऐसे में उनका कॉन्सर्ट 16 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित किया जा रहा है। इस काउंसिल से पहले एड शीरन मुंबई को एक्सप्लोर करते हुए नजर आए। जहां बीते दिन उनका एक स्कूल से वीडियो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2024 1:38 अपराह्न

Ed Sheeran Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ed Sheeran Viral Video: हॉलीवुड सिंगर एड शीरन फिलहाल एशिया और यूरोप के दौरे पर हैं और ऐसे में उनका कॉन्सर्ट 16 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित किया जा रहा है। इस काउंसिल से पहले एड शीरन मुंबई को एक्सप्लोर करते हुए नजर आए। जहां बीते दिन उनका एक स्कूल से वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। वहीं अब अल्लू अर्जुन के गाने पर हुक स्टेप दिखाकर वह लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए। इस दौरान उनका साथ बॉलीवुड के पापुलर सिंगर ने दिया। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

Ed Sheeran Viral Video में अरमान मलिक संग जलवा

दरअसल एड शीरन के साथ रील शेयर कर बॉलीवुड के एक सिंगर भी लाइमलाइट में आ गए। हम बात कर रहे हैं अरमान मलिक की जिन्होंने शीरन के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरी सिटी में फेवरेट पर्सन।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरमान शीरन के साथ जबरदस्त डांस कर रहे हैं और इस दौरान दोनों का अंदाज वाकई काबिले तारीफ है। जहां एड व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट में दिखाई दे रहे हैं वहीं अरमान ब्लैक पेंट पर ग्रे हूडी को कैरी करते हुए दिखे।

Ed Sheeran Viral Video को देख फैंस लुटा रहे प्यार

वीडियो में हॉलीवुड सिंगर के साथ अरमान सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलो’ के सॉन्ग ‘बोटा बोम्मा’ पर थिरकते हुए नजर आए हैं। खास बात यह है कि इस दौरान एड शीरन और अरमान के डांस मूव्स मैच कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान एड शीरन हूबहू डांस स्टेप्स करते हुए दिखे और अंत में दोनों शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज देकर फैंस के बीच सुर्खियों में आ गए। इस वीडियो को 78000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट में फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026