---Advertisement---

Ed Sheeran Viral Video: मुंबई के स्कूल में बच्चों संग जमीन पर बैठकर मस्ती करते दिखे एड शीरन, हिट सॉन्ग गाकर हॉलीवुड सिंगर ने जीता दिल

Ed Sheeran Viral Video: पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी आवाज का जादू पूरी दुनिया में बरकरार है और उन्हें अपने गाने ‘शेप ऑफ़ यू’ से खास पहचान मिली है। ऐसे में एड 16 मार्च को महालक्ष्मी रेसकोर्स ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2024 2:57 अपराह्न

Ed Sheeran Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ed Sheeran Viral Video: पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी आवाज का जादू पूरी दुनिया में बरकरार है और उन्हें अपने गाने ‘शेप ऑफ़ यू’ से खास पहचान मिली है। ऐसे में एड 16 मार्च को महालक्ष्मी रेसकोर्स में अपने प्रदर्शन के लिए मुंबई पहुंचे हैं। इंडिया में अपने दौरे के दौरान हॉलीवुड सिंगर मुंबई के कुछ स्कूल में पहुंचे और वहां मस्ती करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसे हॉलीवुड सिंगर ने खुद शेयर किया है। इस वीडियो में वह बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए।

Ed Sheeran Viral Video में हिट सॉन्ग पर परफॉर्मेंस

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूली बच्चों के सामने अपने हिट सॉन्ग ‘शेप ऑफ यू’ पर हॉलीवुड सिंगर ने परफॉर्मेंस दिया है। बच्चे उनकी आवाज सुनकर ताली बजाते हुए नजर आए। इस वीडियो में एड शीरन ने कहा कि “मैं मुंबई पहुंचा और आज कुछ स्कूलों में घूमने के लिए जा रहा हूं जहां मैं कुछ गाने भी गाऊंगा। मैंने सुना है कि बच्चे भी मेरे लिए कुछ तैयार किए हैं।” सिंगर ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वह अक्सर इंडिया में कंसर्ट के लिए आते हैं।

Ed Sheeran Viral Video में कुल लुक में नजर आए हॉलीवुड सिंगर

एड शीरन इस वीडियो में कुल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक शॉट को स्पोर्ट्स शू के साथ कंप्लीट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हॉलीवुड सिंगर बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर अपने लिए तैयार किए गए परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान उनके डाउन टू अर्थ अंदाज को देखने के बाद फैंस भी फ़िदा हो रहे है। वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट में बॉलीवुड सिंगर की तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026