---Advertisement---

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4:हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की दर्दनाक लव स्टोरी का धीरे-धीरे चढ़ रहा नशा, चौथे दिन बजट से पार हुई कमाई

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4:हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का बॉक्स ऑफिस पर जादू चल रहा है। इसे ऑडियंस के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने रिकॉर्ड बनाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 25, 2025 10:57 पूर्वाह्न

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस ही नहीं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म का जादू लोगों के दिल और दिमाग पर भी चढ़कर बोलने लगा है। रिलीज के चौथे दिन इसने अपने बजट से ज्यादा कमा लिए हैं। युवाओं के बीच इस फिल्म की काफी चर्चा है। ‘सन तेरी कसम’ जैसी हिट देने के वाले हर्षवर्धन राणे की इस दर्दनाक लव स्टोरी को भले ही स्क्रीन कम मिली हो, लेकिन स्लो रफ्तार से ये आगे बढ़ती जा रही है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4 से बनाया रिकॉर्ड

‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिरफिरि बिगड़ेग नेता की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी है। इसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपए है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

‘एक दीवाने की दीवानियत’ को ना तो ज्यादा स्क्रीन मिलीं और ना ही इसका कुछ खास प्रमोशन हुआ। लेकिन उसके बाद भी अभी तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई 28.25 करोड़ रुपए कर चुकी है। रिलीज के चौथे दिन ये कलेक्शन गिर गया और 6 करोड़ से सीधे 5.5 करोड़ तक पहुंच गया। लेकिन उसके बाद भी ये अपनी लागत निकालने में कामयाब रही है। वहीं , इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 30 करोड़ तक पहुंच गया है। ऑपनिंग डे पर इस दर्दनाक लव स्टोरी ने 9 करोड़ रुपए कमाए थे और रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ को सीधी टक्कर दी थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म हिट या फ्लॉप

‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपए है। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी लगभग 30 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वीकेंड पर ये कलेक्शन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। कमाई के इन आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म हिट रही है।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म की स्टोरी

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म की स्टोरी काफी हटकर है। इसमें एक बिगड़ेल घमंडी नेता को हिरोइन से प्यार हो जाता है। जिसके बाद एक्ट्रेस सोनम बाजवा नेता का रोल कर रहे हर्षवर्धन को मना कर देती हैं। वो यहां तक एलान कर देती है कि, जो भी फिल्म के एक्टर को मारेगा वो उसके साथ एक रात गुजारेंगी। यहीं से ये स्टोरी नया मोड़ लेती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026