---Advertisement---

Ek Din Movie Review: साई पल्लवी के चक्कर में क्या डूबा आमिर खान का बेटा? जुनैद खान की एक्टिंग देख क्या बोले लोग?

Ek Din Movie Review: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' रिलीज हो गई है। ये एक भावुक रोमांटिक ड्रामा है। ये 2016 की मशहूर थाई फिल्म 'वन डे' का रिमेक है। जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान को देख ऑडियंस का दिमाग खराब हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 1, 2026 1:22 अपराह्न

Ek Din Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Ek Din Movie Review: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान की मच अवेटेड फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज कर दी गई है। 1 मई को इसके आते ही ऑडियंस का रिस्पोंस आने लगा है।  ‘एक दिन’ 2016 की मशहूर थाई फिल्म ‘वन डे’ की रिमेक है। ये भावुक रोमांटिक ड्रामा है। जिसे देखने के बाद जुनैद खान की एक्टिंग और लुक की ऑडियंस सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग कर रही है। वो साई पल्लवी को बेस्ट बता रहे हैं वहीं, जुनैद खान को उम्र से बड़ा और खराब एक्टिंग वाला एक्टर बता रहे हैं। मूवी में साउथ एक्ट्रेस के सामने आमिर खान का बेटा उन्हें फीका लग रहा है। ‘एक दिन’  रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आ गए हैं।

Ek Din Movie Review  में साई पल्ली  के सामने फीके पड़े आमिर खान के बेटे जुनैद खान 

एक्स पर CineHub नाम के हैंडल से जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का रिव्यू देते हुए लिखा है कि, ‘कहते हैं कि अगर नकल करनी भी हो तो शालीनता से करो, लेकिन यहां  ‘एक दिन’ के निर्माताओं ने अपनी पूरी कोशिश की, उनके पास पूरी पटकथा और कथानक था, लेकिन ठीक वैसे ही जैसे  आमिर खान ने एलएससी के साथ किया, उन्होंने इस फिल्म के साथ किया है… बिलकुल घटिया!

शुरुआती भाग से ही आपको  जुनैद खान के खराब अभिनय और हाव-भाव को झेलना पड़ेगा, जो बिल्कुल भी जवान नहीं लगते; वे 40 साल के लग रहे थे, अजीब तरह से अभिनय कर रहे थे… अविश्वसनीय रूप से घटिया अभिनय… साई पल्लवी शानदार थीं और फिल्म की जान थीं, उन्होंने अपने आकर्षण और मासूमियत से फिल्म को संभाला…’

‘एक दिन’  फिल्म को ऑडियंस ने कैसे बताया?

Ashwani kumar नाम के एक्स हैंडल पर ‘एक दिन’ फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा है कि, ‘साई पल्लवी ने एक भावपूर्ण प्रेम कहानी में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है, जो इस बात पर विश्वास करती है कि प्यार सम्मान पर आधारित होता है, दिखावे पर नहीं जुनैद खान इस भूमिका को निभाने के लिए प्रशंसा के पात्र हैं, जो उन्हें नायक बनाने का प्रयास नहीं करती।

डिनो के रूप में उनका अभिनय स्वाभाविक लगता है—अजीब, अंतर्मुखी और गहराई से मानवीय। ‘एक दिन’ एक दिल को छू लेने वाला प्रेम नाटक है जो भावनाओं, लालसा और आशा से भरपूर है। और शायद यही इसका सार है—रोमांस शायद ही कभी तर्क पर चलता है।’

‘साई पल्लवी और जुनैद खान की ‘एक दिल ‘फिल्म ने किया निराश’

Amit Bhatia नाम के यूजर ने साई पल्लवी और जुनैद खान की ‘एक दिल ‘फिल्म रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, ‘इसमें आवश्यक गहराई का अभाव है। साई पल्लवी पर्दे पर बेहद आकर्षक हैं, और जुनैद खान ने दमदार अभिनय किया है। लेकिन लेखन? दुर्भाग्य से औसत से भी नीचे है, और यही फिल्म को पीछे खींचता है।’

‘अगर साई पल्लवी इसी तरह तमिल लहजे वाली हिंदी बोलती रहीं, तो मुझे ‘रामायण’ को लेकर वाकई चिंता हो रही है’

$@M नाम के यूजर ने एक्स पर ‘एक दिन’ फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, ‘कुछ कमी सी लगी
रेटिंग – ढाई स्टार… सच कहूँ तो, अगर साई पल्लवी इसी तरह तमिल लहजे वाली हिंदी बोलती रहीं, तो मुझे रामायण को लेकर वाकई चिंता हो रही है। EkDin ने क्लाइमेक्स को छोड़कर लगभग सब कुछ कॉपी किया है, शायद इसलिए क्योंकि इससे फिल्म की लोकप्रियता सीमित हो जाती।’

 

‘एक दिन’ फिल्म का बजट और डायरेक्शन

इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। वहीं, इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। इसका बजट 60 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। ये मशहूर थाई फिल्म ‘वन डे’ की रिमेक है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026