---Advertisement---

क्या Elvish Yadav और मीडिया के बीच गिले-शिकवे हुए खत्म, कृष्णा अभिषेक ने करवाई दोस्ती तो राव साहब ने दिया जवाब

Elvish Yadav: लाफ्टर शेफ्स 3 पर कृष्णा अभिषेक ने राव साहब की मीडिया से दोस्ती करवाई लेकिन इस दौरान क्या नाराजगी खत्म हो गई है। आईए जानते हैं वीडियो में क्या कहा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2026 3:45 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बीते दिन सांप के जहर सप्लाई मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बरी किए जाने वाले लाफ्टर शेफ्स 3 के कंटेस्टेंट ने सरेआम वीडियो जाहिर कर मीडिया से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दिखे थे। एल्विश यादव ने बताया था कि उन्हें देखकर काफी दुख होता था कि बिना सबूत लांछन लगाए जा रहे थे। वहीं इस सबके बीच कृष्णा अभिषेक ने लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर मीडिया और एल्विश को मुखातिब करते हुए नजर आए। अक्सर कैमरे को इग्नोर करने वाले यूट्यूबर ने मीडिया को लेकर जो कहा वह चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर इस दौरान उन्होंने क्या कहा है।

Elvish Yadav ने मीडिया को लेकर कृष्णा अभिषेक से क्या कहा

कृष्णा अभिषेक वीडियो में एल्विश यादव से पूछते दिखते हैं कि क्या आपको मीडिया से कोई नहीं नाराजगी है। इस पर राव साहब कहते हैं कि नहीं कोई भी नहीं। कृष्णा अभिषेक मजे लेते हुए कहते हैं कि एल्विश यादव ने राव साहब ने आज एक्सेप्ट कर लिया कि इनको मीडिया से कोई प्रॉब्लम नहीं है। इस दौरान मीडिया भी कहती है कि उन्हें एल्विश से कोई परेशानी नहीं है। वहीं एक और वीडियो में जब लाफ्टर शेफ्स 3 कंटेस्टेंट से पूछा जाता है कि आज से अपने गिले शिकवे हो गए खत्म तो जवाब आता है गिले शिकवे थे ही नहीं भाई।

क्या वाकई एल्विश यादव को नहीं है मीडिया से नाराजगी

वहीं मीडिया एल्विश यादव के लिए चियर्स करते हुए कहती हैं कि वह सिर्फ गलतफहमी थी। राव साहब के वीडियो को देखने के बाद पर एक यूजर ने कहा नेशनल टीवी पर सरेआम दोनों तरफ से झूठ बोला गया है। वहीं एल्विश आर्मी क्रेज़ी नजर आ रही है। राव साहब लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और उनकी आर्मी फैंस के बीच जबरदस्त पापुलैरिटी देखी जा रही है। लाफ्टर शेफ्स 3 में करण कुंद्रा के पार्टनर बने हुए वह नजर आ रहे हैं। वहीं एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं। आखरी बार ईशा मालवीय के साथ एल्विश यादव जस्टिन बीबर सॉन्ग में दिखे थे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026