---Advertisement---

‘कास्टिंग गलत है…’ Elvish Yadav से मजाक करना लाफ्टर शेफ्स 3 के इस कंटेस्टेंट को पड़ा उल्टा, आर्मी ने करियर ओवर की दी धमकी

Elvish Yadav: कृष्णा अभिषेक ने लाफ्टर शेफ्स 3 में राव साहब को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। आइएजानते हैं कौन सी धमकी ने खलबली मचा दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 29, 2026 12:59 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: लाफ्टर शेफ्स 3 में कृष्णा अभिषेक अक्सर हंसी मजाक करते हुए नजर आते हैं और उनकी कॉमेडी ही शो की जान है लेकिन इस सबके बीच अगर टीआरपी किंग किसी को कहा जाता है तो वह है एल्विश यादव जिनके लिए फैंस की एक गजब दीवानगी साफ नजर आती है। हालांकि इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप बीते एपिसोड से काफी चर्चा में है जहां कृष्णा अभिषेक एल्विश यादव के साथ मजाक करते हुए नजर आते हैं। यह मजाक उनके फैंस को पसंद नहीं आई और लोग करियर ओवर तक की धमकी देने लगे हैं।

कृष्णा अभिषेक ने एल्विश यादव से क्या कहा

दरअसल बीते एपिसोड में कलर्स चैनल की हेड बनकर कृष्णा अभिषेक नजर आते हैं। इस दौरान एल्विश यादव की क्लास लगा देते है। भारती सिंह कृष्णा से कहते हैं कि एल्विश लेट आता है जिस पर राव साहब अपना बचाव करते हुए दिखाई देते हैं। उसके बाद स्क्रीन पर कॉल टाइम दिखाया जाता है जहां राव साहब लेट नजर आते हैं। ऐसे में कृष्णा अभिषेक कहते हैं, “यह क्या है मैं इसका जवाब अभी चाहती हूं। समझा राव। दो-दो घंटे लेट आता है और फिर तेरी आर्मी कहती है कि एल्विश के शॉट क्यों नहीं लगता शो पर बता अपनी आर्मी को।”

Elvish Yadav के सपोर्ट में फैंस कृष्णा अभिषेक को करने लगे ट्रोल

ऐसे में एल्विश यादव जवाब देते हैं, “यह गलत कॉल टाइम है मेरे को इतने बजे ही बुलाते हैं।” इस पर बीच में काटते हुए कृष्णा अभिषेक मजाक में कहते हैं, “यह गलत कॉल टाइम नहीं है यह गलत कास्टिंग है मेरी। अब अगर ज्यादा लेट आए ना तो बीच शो से एग्जिट।” इस वीडियो को देखने के बाद एल्विश यादव के एक फैन ने लिखा, “एल्विश से एंट्री एग्जिट से मजाक नहीं लाला आर्मी से पंगा मतलब करियर ओवर।” एक ने कहा, “एल्विश की एग्जिट हुई तो तुम्हारे शो पर ऑडियंस की भी एग्जिट टीआरपी गई धड़ाम।” एक ने लिखा छिछोरापन नहीं करता इसलिए सीन नहीं आते हैं।

रियलिटी शो की बात करें तो फिलहाल लाफ्टर शेफ्स 3 को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और शो के पसंदीदा कंटेस्टेंट की लिस्ट में एल्विश यादव का नाम शुमार है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes Symptoms

अप्रैल 11, 2026

Health Tips

अप्रैल 11, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 11, 2026

Kriti Sanon

अप्रैल 11, 2026

Viral Video

अप्रैल 11, 2026

अप्रैल 11, 2026