---Advertisement---

Elvish Yadav होली से पहले गर्दा उड़ाने पहुंचे बिहार, कहा कुछ ऐसा कि लोग बोले ‘सिस्टम अब हिलेगा’

Elvish Yadav: बिहार के पटना शहर में होली सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे एल्विश यादव, इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसा वह महसूस कर रहे हैं और वह क्या करने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स और किस तरह से लोग उनके लिए अपनी जबरदस्त क्रेज दिखा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2026 4:14 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: हरियाणा का यूट्यूबर एल्विश यादव जिसने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की और अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस इन न सिर्फ शो को जीता बल्कि देश भर में अपना दबदबा दिखने में कामयाब हुए। यह सच है कि एल्विश यादव की एक गजब पापुलैरिटी है और लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई शक नहीं है। वहीं इस सबके बीच यूट्यूबर एल्विश यादव पहली दफा पटना पहुंचे हैं। बिहार के पटना शहर में उनका जोरदार स्वागत किया गया और इस दौरान लाफ्टर शेफ्स 3 कंटेस्टेंट ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है।

Elvish Yadav ने बिहार पहुंचकर क्या कहा

दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो एल्विश यादव बिहार में होली सेलिब्रेशन में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं पहली बार पटना आ रहा हूं मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद। बिहार से सभी प्यार करते हैं बहुत बढ़िया लग रहा है मजा आएगा।”

क्या इस स्टार के साथ एल्विश यादव करेंगे धमाका

एल्विश यादव के अलावा कहा जा रहा है कि होली सेलिब्रेशन में खेसारी लाल यादव भी नजर आएंगे और ऐसे में हरियाणवी के साथ भोजपुरी का जबरदस्त फ्यूजन देखना लोगों के लिए दिलचस्प हो सकता है। निश्चित तौर पर एल्विश यादव जैसे जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाले शख्स का बिहार के पटना शहर में पहुंचकर होली सेलिब्रेशन में शिरकत करना उनकी एक और पापुलैरिटी और जबरदस्त क्रेज को बताने के लिए काफी है।

शो से लेकर सॉन्ग तक से धमाका करते हैं एल्विश यादव

वर्क फ्रंट की बात करें तो एल्विश यादव फिलहाल लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रहे हैं तो इसके अलावा स्प्लिट्सविला में स्पेशल किरदार में दिखाई देंगे। वहीं इंगेज्ड में वह होस्ट के तौर पर जिया शंकर के साथ दिखाई दे रहे हैं। शो से लेकर म्यूजिक वीडियो को लेकर भी वह चर्चा में बने रहते हैं जहां में ईशा मालवीय के साथ जस्टिन बीबर सॉन्ग को काफी पापुलैरिटी मिली है। यह भी सच है कि तमाम विवादों के बीच भी एल्विश अपने अंदाज में धमाका करना बखूबी जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

सितम्बर 8, 2026

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026