स्कॉटलैंड में हुई इस एक्ट्रेस से मुलाकात को याद कर शरमाने लगे Elvish Yadav, क्या आलिया भट्ट के जबरे फैन की बदल गई पसंद

Elvish Yadav: आखिर आलिया भट्ट को पसंदीदा एक्ट्रेस कहने वाले राव साहब ने इस बार किस हसीना का नाम लेकर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। उन्होंने यह भी बताया कि एक्ट्रेस के साथ मुलाकात स्कॉटलैंड में हुई थी जानिए डीटेल्स।

Elvish Yadav

Photo Credit- Google Elvish Yadav

Elvish Yadav: लाफ्टर शेफ्स 3 में आने वाला एपिसोड काफी खतरनाक होने वाला है क्योंकि इसमें डकैत का प्रमोशन करने के लिए मृणाल ठाकुर दिखाई देने वाली है। हालांकि इस सब के बीच एल्विश यादव का वीडियो वायरल हो रहा है जहां अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के नाम पर मृणाल ठाकुर का जिक्र किया। एक्ट्रेस के साथ कब और कहां हुई थी मुलाकात। जाहिर तौर पर एल्विश यादव ने कई दफा आलिया भट्ट को लेकर अपने क्रेज का खुलासा किया है लेकिन इस सब के बीच मृणाल ठाकुर को लेकर यूट्यूबर ने क्या कहा जो चर्चा में है। वीडियो को देखकर एल्विश आर्मी क्रेज़ी नजर आ रही है।

Elvish Yadav ने इन हसीनाओं को बताया पसंदीदा

एल्विश यादव का आलिया भट्ट के लिए उनका प्यार छिपा हुआ नहीं है जिसके बारे में उन्होंने कई दफा जिक्र किया है।पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा जाता है कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है। ऐसे में बिना सोचे समझे एल्विश जवाब देते हैं, “आलिया भट्ट वैसे तो बहुत सारी है अब तो बहुत आ गई है। श्रद्धा कपूर भी अच्छी है मृणाल ठाकुर भी। देखा नया नाम लेकर आया ना।”

मृणाल ठाकुर को लेकर क्या बोले एल्विश यादव

इस दौरान एल्विश यादव ने कहा कि उन्होंने मृणाल ठाकुर से मुलाकात स्कॉटलैंड में की थी। वह एक मूवी की शूट कर रही थी। मैं वहां था वह काफी अच्छी थी। इस दौरान वह मुस्कुराने लगते हैं जब पॉडकास्टर उन्हें चिढ़ाते हुए नजर आते हैं तब एल्विश यादव ब्लश करने लगते हैं और कहते हैं वह काफी स्वीट है अच्छी थी स्वीट थी।

एल्विश यादव और मृणाल ठाकुर की होगी फिर मुलाकात

वहीं इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और मृणाल ठाकुर एल्विश यादव की जोड़ी एक बार फिर ट्रेंड में आ गई है। दरअसल आने वाले एपिसोड डकैत फिल्म की प्रमोशन के लिए लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आने वाली है और इस दौरान वह राव साहब की तारीफ करते हुए उन्हें क्यूट कहती हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो क्लिप ने सनसनी मचा दी है निश्चित तौर पर एलविश और मृणाल का नाम उनके फैंस के जुबान पर आ गया है।

 

Exit mobile version