Mrunal Thakur: अदिवि शेष के साथ डकैत में मृणाल ठाकुर नजर आने वाली है और ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर पहुंचेगी। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है जहां एक्ट्रेस एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आती है। इस क्लिप को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और तारीफ में कुछ ऐसा कह गए जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस जोड़ी की डिमांड बढ़ गई है। आइए देखते हैं आखिर क्यों लाफ्टर शेफ्स 3 को लेकर फैंस का क्रेज नजर आ रहा है।
एल्विश यादव को लेकर क्या बोली मृणाल ठाकुर
जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें देख सकते हैं कि एल्विश यादव को लेकर मृणाल ठाकुर कहती है कि कितना क्यूट लग रहा है वह डकैत बनकर। इसके बाद भारती सिंह चिढ़ाती हुई नजर आती है और एल्विश यादव शर्माने लगते हैं। भारती कहती है मैं तो सारी जिंदगी डकैत बनेगा। इसके बाद राव साहब के चेहरे की स्माइल देखने लायक होती है। वीडियो वाकई काफी क्यूट है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
Mrunal Thakur और एल्विश यादव को लेकर क्रेजी हुए फैंस
मृणाल ठाकुर और एल्विश यादव की जोड़ी को लेकर लोग चीयर्स करने लगे हैं जहां एक यूजर ने कहा अपना एल्विश भाई क्यूट है तो एक ने लिखा दोनों की स्माइल एक जैसी है। एक यूजर ने कहा आप दोनों को बहुत ज्यादा प्यार। एल्विश मृणाल क्यूट जोड़ी। लोग दोनों को शो में कास्ट करने के लिए अपील कर रहे हैं।
जहां तक बात करें मृणाल ठाकुर की तो 10 अप्रैल 2026 को उनकी फिल्म डकैत रिलीज हो रही है जिसमें वह अदिवि शेष के साथ दिखाई देंगे। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो धनुष के साथ उनके अफेयर्स की खबरें काफी सुर्खियों में रही हालांकि इसे हर बार सिर्फ अफवाह ही बताया जाता है। हालांकि यह कहानी हर किसी के लिए एक पहेली बन गई है।
