Elvish Yadav: पार्टी में जहर सप्लाई के मामले में बिग बॉस ओटीटी विनर पिछले लंबे समय से विवादों में थे लेकिन इस सबके बीच अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फैसला सुना दिया गया। उन्हें निर्दोष करार किया गया। निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है और लोगों द्वारा बधाईयों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सबके बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर पहुंचे। एल्विश यादव को उनके को स्टार्स बधाई देते हैं लेकिन इस दौरान अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग लताड़ लगा रहे हैं।
Elvish Yadav को लेकर क्या बोले गए विक्की जैन
दरअसल निया शर्मा ने इस अनसुनी क्लिप को शेयर किया है जहां लोग एल्विश यादव को बधाई दे रहे हैं। अर्जुन बिजलानी से लेकर जन्नत जुबेर निया शर्मा तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और इस जीत के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। जिस पर विक्की जैन कहते हैं, “हमें थोड़ा सा शक था लेकिन हमने दोस्ती रखी। अब हम खुश हैं कि हमारा फैसला सही था रिस्क लेने का।” वहीं इस दौरान एल्विश यादव के चेहरे की खुशी देखने लायक होती है और वह सभी को धन्यवाद देते हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी कहते हैं कि कहीं सुप्रीम कोर्ट का स्टे ना आ जाए।
लाफ्टर शेफ्स 3 के क्लिप पर भड़के एल्विश यादव के फैंस
लाफ्टर शेफ्स 3 के क्लिप को देखने के बाद एल्विश यादव के फैंस विक्की जैन पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा दोस्ती रखी है तो मेहरबानी की है क्या। एक यूजर ने कहा विक्की का स्टेटमेंट कोई फनी जोक नहीं है। इस तरह का बिहेवियर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अर्जुन बिजलानी को भी लोग इमैच्योर बता रहे है। लाफ्टर शेफ्स 3 के इस वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि किसी का ढाई साल बर्बाद हुआ है यह कोई मजाक नहीं है।
यह सच है कि एल्विश यादव को लेकर लाफ्टर शेफ्स 3 में अक्सर कृष्णा अभिषेक भी इस मामले को लेकर मजे लेने में पीछे नहीं रहते थे।
