---Advertisement---

Elvish Yadav ने इतने करोड़ में खरीदा दुबई में घर, ऑल व्हाइट डुप्लेक्स की झलक देखते ही रह जाएंगे आप

Elvish Yadav: एल्विश यादव ने दुबई में प्रॉपर्टी ली है और उसकी झलक खुद फैंस को दिखाई। डुप्लेक्स अपार्टमेंट में सुख सुविधाओं के कोई कमी नहीं है और व्हाइट कलर के इस घर में एल्विश यादव ने लोगों को खासियत बताई है। इस दौरान वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दुबई वाले घर में वह एक साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2023 6:00 अपराह्न

elvish yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में हैं। यह बात सच है कि शो जीतने के बाद उन्हें खूब पापुलैरिटी मिली है और रईसी मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है। जी हां, जन्मदिन के मौके पर एल्विश यादव अपने दोस्तों के साथ दुबई वाले फ्लैट पर गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक व्लॉग शेयर कर फैंस को इसकी झलक दिखाई है और बताया है कि दुबई में उन्होंने एक शानदार घर खरीदा है। यहां वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए पहुंचे हैं। वीडियो को करीब 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

आलीशान है एल्विश का यह घर

इस वीडियो में एलविश यादव यह दिखाते हैं कि उनका यह दुबई वाला घर कितना शानदार है। सबसे पहले वह एयरपोर्ट पर नजर आते हैं और दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए वह अपने दुबई वाले आलीशान बंगले में पहुंचते हैं। वह इस डुप्लेक्स का फैंस को भी टूर करवाते हैं और लिविंग रूम से लेकर बाथरूम और ओपन किचन एरिया को भी दिखाते हुए नजर आते हैं। बालकनी से दुबई की झलक और शहर की खूबसूरती देखने लायक है। व्हाइट कलर में एलविश यादव का यह घर वाकई काफी आलीशान है और इसमें हर मॉडर्न सुख सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है।

यहां देखें Video:-

इतने करोड़ की है एल्विश की यह प्रॉपर्टी

दुबई वाले इस आलीशान घर को दिखाते हुए कैप्शन में एलविश यादव ने लिखा, “दुबई में प्रॉपर्टी ले ली।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें 4 लग्जरी बेडरूम से लेकर अटैच बाथरूम और काफी कुछ है। इसके अलावा एल्विश यादव ने इसे कई सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो इस अपार्टमेंट की कीमत 8 करोड रुपए हैं और फैंस इसकी झलक देखने के बाद काफी एक्साइटेड हैं। वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो आज यानी 14 सितंबर को जन्मदिन के मौके पर एल्विश यादव का गाना उर्वशी रौतेला के साथ जारी किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026