---Advertisement---

Elvish Yadav ने खरीदी सुपर लग्जरी मर्सिडीज कार, छप्परफाड़ कीमत जानकर लोग पूछे- ‘ये भी किराए पर है क्या’

Elvish Yadav: एल्विश यादव ने मर्सिडीज़ की गाड़ी को अपने कलेक्शन में किया शामिल तो सोशल मीडिया पर लोग रह गए हैरान, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, क्या इस बार किराए पर नहीं लिए है एल्विश।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2024 1:20 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। कभी रेव पार्टी मामले में तो कभी मनीषा रानी के साथ विवाद को लेकर एल्विश लगातार सुर्खियों में हैं। इस सब के बीच कुछ दिनों पहले जेल से रिहा होने वाले एल्विश ने अपने कार कलेक्शन में एक और करोड़ों की गाड़ी को शामिल कर चुके हैं जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। हालांकि उनकी इस गाड़ी की खबर उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए ही दी है लेकिन इसकी कीमत जानकार लोगों के होश उड़ गए हैं। लोगों को एल्विश के पिता की याद आ गई है।

नई गाड़ी को लेकर लोगों को कंफ्यूजन

दरअसल हाल ही में एल्विश यादव एक व्लॉग के जरिए अपनी गाड़ियों के बारे में बात करते हुए नजर आए। Tellychakkar Official इंस्टाग्राम के मुताबिक उनकी कार कलेक्शन में मर्सिडीज़ जी-वैगन भी शामिल हो गया है। कहने में दो राय नहीं है कि इस लग्जरी गाड़ी के मालिक बनकर एल्विश इठला रहा होंगे और लोगों के बीच वह लाइमलाइट में हैं। यह सच है कि उनकी एक जबरदस्त पापुलैरिटी है और वह फैंस को दीवाना बना देते हैं। वहीं नई गाड़ी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

आखिर कितनी है इस गाड़ी की कीमत

हालांकि क्या आप जानते हैं कि जी-वैगन आखिर कितनी कीमत में बाजार में उपलब्ध है। रिपोर्ट्स की माने तो इसकी कीमत 3.7 करोड़ है जो वाकई काफी बड़ी रकम है। इस गाड़ी के अलावा भी एल्विश के पास गई शानदार गाड़ियां कलेक्शन में शामिल है।

एल्विश के पिता के खुलासे पर लोगों ने किया यकीन

वहीं इस खबर को जाने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि क्या एल्विश ने इस बार खुद की गाड़ी खरीदी है या फिर इसे भी किराए पर लिया है। एक यूजर ने लिखा इसे किराए पर ही ली है। दरअसल जब एल्विश जेल में बंद थे तब उनके पिता ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका बेटा व्लॉग बनाने के लिए दूसरे से कार किराए पर लेता है या फिर अपने दोस्त से मांग लेता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026