Elvish Yadav: स्टूडेंट के सपोर्ट में बड़े-बड़े चेहरे आ रहे हैं। सलमान खान से लेकर शाहिद कपूर और बाकी कई सितारों ने इस पर प्रतिक्रिया दी और इसी लिस्ट में एल्विश यादव का भी नाम शुमार है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है कि उस पोस्ट के बाद उन्हें ईडी की रेड की धमकी दी जा रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और क्यों सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के फैंस का गुस्सा देखा जा रहा है। स्टूडेंट को सपोर्ट दिखाने के बाद क्या एल्विश यादव की मुसीबत बढ़ गई है। वीडियो में आखिर उन्होंने क्या कहा है।
Elvish Yadav ने बताया आखिर किसने दी उन्हें धमकी
Youtuber Elvish Yadav is being threatened with an ED raid by BJP members for supporting students.
pic.twitter.com/seKhYOqi4w— Honest Cricket Lover (@Honest_Cric_fan) July 23, 2026
व्लॉग में एक बार फिर एल्विश यादव ने इस बात का खुलासा किया कि वह किसी भी पॉलीटिकल पार्टी को सपोर्ट नहीं करते हैं। इस दौरान वह वायरल क्लिप में यह कहते हुए नजर आते हैं कि मैंने अभी जो ट्वीट डाला था एक हमारे बीजेपी के पुराने भाई उठकर आ गए की ईडी की रेड करा देंगे। खुलेआम मुझे धमकी दी जा रही है कि यह हो जाएगा वह हो जाएगा तो मैं उस भाई को यह कहना चाहूंगा कि दूसरे के पैसे पर पलने वाले ऐसी धमकियां देते हुए अच्छे नहीं लगते हैं।
एल्विश यादव ने मिली धमकी पर लगा दी वाट
वहीं एल्विश यादव ने आगे यह भी कहा वही शख्स पहले पैसे लेने के लिए उनके पास आए थे और इंसान को पहचान लेते हैं कि आखिर किसको पैसे देने हैं और किसको नहीं। इतने पर ही यूट्यूबर नहीं रुकते हैं और वह कहते हैं कि वही कुत्ते आज भौंक रहे हैं लेकिन भौंकने दो बहुत अच्छी बात है रियल चेहरे लोगों के सामने आ जाते हैं।
Elvish Yadav के सपोर्ट में आए लोगों ने क्या दी है राय
इस वीडियो में एल्विश यादव ने जिक्र किया कि आखिर उन्हें किसने धमकी दी है लेकिन यूजर्स इस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा क्या यह सच है तो एक ने कहा बस ऐसे ही डरा दीजिए आप अपने देश के नागरिक को ताकि वह कुछ पूछने से डरे। एक यूजर ने कहा सिस्टम हैंग हो गया। एल्विश यादव ने एक पोस्ट के जरिए अपना सपोर्ट स्टूडेंट्स को दिखाया था और कहा था कि “वह किसी बीजेपी या कांग्रेस को सपोर्ट नहीं करते हैं लेकिन जो स्टूडेंट के साथ हो रहा है वह पूरी तरह से गलत है। उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।”
