---Advertisement---

‘जीती हुई बाजियां छीनना मेरी आदत…’ Roadies XX जीत कर फिर बवाल मचा गए Elvish Yadav! Prince Narula संग तकरार के बीच दिखा तेवर

Elvish Yadav: प्रिंस नरूला संग बवाल के बीच एल्विश यादव ने रोडीज XX जीत को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस जर्नी को आसान बनाया। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2025 11:48 पूर्वाह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: प्रिंस नरूला के साथ कंट्रोवर्सी के बीच रोडीज XX को जीतकर एल्विश यादव ट्रेंड में आ गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट के जरिए उन सभी लोगों को शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए जिन्होंने इस जर्नी में उन्हें साथ दिया। विनर बनने तक का सफर तय करवाया। Elvish Yadav ने अपने जबर्दस्त अंदाज से एक बार फिर Roadies XX में विनर की अनाउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर गैंग लीडर एल्विश यादव का जलवा देखा जा रहा है।

Prince Narula कंट्रोवर्सी के बीच एल्विश यादव का दिखा धाकड़ अंदाज

इस वीडियो में Elvish Yadav रोडीज XX से अलग-अलग झलकियां शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसमें वह कहते हैं, “जीती हुई बाजियां छीनना मेरी आदत है। साइड में हट जाओ गैंग एल्विश आ रही है।” एक जगह पर वह कहते हैं दूसरों को हराने के चक्कर में इतने भी अंधे मत हो कि अपनी ही खाली हो जाए। वहीं बाद में दिखाया जाता है कि एल्विश की टीम से गुल्लू Roadies XX को जीत लेते हैं। हालांकि इसे लेकर पहले ही खबर सामने आ गई थी कि इस बार के विजेता कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव भी है।

Elvish Yadav ने Roadies XX जीत के बाद कहीं ये बात

जहां एक तरफ एल्विश यादव Prince Narula के साथ कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में है। रोडीज XX से शुरू हुआ यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अब Elvish Yadav ने एक पोस्ट के साथ कैप्शन में उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने Roadies XX में उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस अविश्वसनीय मंच के लिए अद्भुत रोडीज टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद और मेरे प्यारे दर्शकों आपका प्यार और समर्थन मेरे लिए दुनिया से बढ़कर है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं अपने पहले सीजन में जीत हासिल कर ली। कलेक्शन में एक और टॉफी जुड़ गई।”

प्रिंस नरूला के साथ विवाद के एल्विश यादव के इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और रोडीज XX में उनकी जीत की सराहना कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026