---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर पर FIR दर्ज! विदेशी लड़कियों संग पार्टी में करते थे ये गैर कानूनी काम

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई है और कहा जा रहा है कि यूपी के नोएडा में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। एल्विश पर यह आरोप है कि वह नोएडा में रेव पार्टी करवाते थे और इसमें प्रतिबंधित सांपों और विदेशी लड़कियों की एंट्री होती थी। अब ऐसे में एल्विश यादव के साथ क्या होता है इसे लेकर फैंस काफी परेशान हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2023 11:41 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 3, 2023 12:41 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। फैंस उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एल्विश की मुश्किलें बढ़ गई है और एफआई आर दर्ज किया गया है। इस मामले में एक स्टिंग ऑपरेशन के तहत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इसमें बिग बॉस ओटीटी 2 विनर का नाम भी सामने आया है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि वह मौके पर मौजूद नहीं थे। दरअसल स्टिंग ऑपरेशन में फंसे आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीमीटर जहर और 9 जिंदा सांप बरामद किए गए हैं।

यह है पूरा मामला

अगर रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस विनर एल्विश यादव पर नोएडा में रेव पार्टी आयोजित करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में प्रतिबंधित सांप कोबरे का जहर और विदेशी लड़कियों को बुलाया जाता था। फिलहाल 5 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है और एल्विश यादव सहित 6 नामजद लोगों के खिलाफ जांच जारी है।

ये है आरोप

एल्विश यादव पर रेव पार्टी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी एल्विश को बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि वह नोएडा और एनसीआर में सांपों की बाइट वाली हाई प्रोफाइल पार्टी ऑर्गेनाइज करते थे। मेनका गांधी से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन को इस बारे में सूचना मिली थी इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर एल्विश यादव को मुख्य आरोपी बताया है।

एफआईआर में की गई ये मांग

कहा जा रहा है कि एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी को ऑर्गेनाइज करते थे और इसमें नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता था। इतना ही नहीं पार्टी में विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था। ऐसे में अब आगे क्या होता है यह देखना होगा। मिली जानकारी के मुताबिक एल्विश पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। ये धाराएं गैर जमानती है और ऐसे में अब यह देखना है कि क्या एल्विश की गिरफ्तारी होती है। एफआईआर में एल्विश के लिए 7 साल की सजा की मांग की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026