---Advertisement---

Rao Sahab Rollin गाने में पुलिस बनी माहिरा शर्मा संग इश्क लड़ाते नजर आए Elvish Yadav, तो इसलिए Maxtern ने खाए थप्पड़

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से एल्विश यादव को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि एल्विश की अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उन्हें इंप्रेस करने के लिए आए दिन म्यूजिक वीडियो भी रिलीज करते हैं। लेकिन पापुलैरिटी के साथ-साथ एल्विश का नाम विवादों में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 15, 2024 4:49 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से एल्विश यादव को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि एल्विश की अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उन्हें इंप्रेस करने के लिए आए दिन म्यूजिक वीडियो भी रिलीज करते हैं। लेकिन पापुलैरिटी के साथ-साथ एल्विश का नाम विवादों में भी रहा है। जहां एक तरफ वह मुनव्वर फारुकी को गले लगाने की वजह से विवादों में हैं। तो दूसरी तरफ उनका गाना माहिरा शर्मा और मैक्सटर्न के साथ रिलीज कर दिया गया है। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास ‘राव साहब रोल्लिन गाने में।

Elvish Yadav का हरियाणवी अंदाज चर्चा में

एल्विश के लिए इस न्यू रिलीज ट्रैक की बात करें तो इसमें माहिरा शर्मा पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही है। वहीं जहां एल्विश की मुलाकात उनसे पुलिस स्टेशन में होती है तो बाद में दोनों रोमांस करवाते हुए नजर आ रहे हैं। थप्पड़ कांड की वजह से सागर ठाकुर यानी मैक्सटर्न और एल्विश खूब चर्चा में रहे थे लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा। एक बार फिर मैक्सटर्न इस गाने में थप्पड़ खाते हुए नजर आए। म्यूजिक वीडियो में एल्विश का हरियाणवी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Elvish Yadav के गाने पर मिल रहे हैं खूब व्यूज

प्ले डीएफ हरियाणवी यूट्यूब चैनल से जारी माहिरा शर्मा मैक्सटर्न और एल्विश यादव का यह गाना 15 मार्च को जारी किया गया है। इस पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश का यह गाना ट्रेंड में है और इस गाने को Vkey & SDEE ने अपनी आवाज दी है। हमेशा की तरह इस गाने में फूल टशन दिखाते हुए एल्विश यादव नजर आ रहे हैं और उनका स्वैग देखने लायक है।

मुनव्वर फारुकी संग क्लोज होना एल्विश को पड़ा भारी

बता दें कि बीते दिन एल्विश यादव काफी चर्चा में रहे जब इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में उन्होंने मुनव्वर फारूकी को गले लगाया था। लोगों को यह बात पसंद नहीं आई कि जहां बिग बॉस ओटीटी 2 विनर खुद को कट्टर हिंदू कहते हैं वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर फारुकी जो सनातन धर्म का अपमान कर चुके हैं उनके साथ क्लोज हैं। अब ऐसे में एल्विश यादव ने माफी मांगते हुए अपनी सफाई दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026