---Advertisement---

NDPS एक्ट हटने के बाद Elvish Yadav को मिली जमानत! क्या कम हो पाएगी यूट्यूबर की मुश्किलें

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव 14 दिन के न्यायिक हिरासत में थे। रेव पार्टी मामले में पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। वहीं अब उनकी जमानत याचिका पर जिला न्यायालय के एसीजेएम की कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस फैसले पर एल्विश के लाखों फैंस की निगाहें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2024 4:02 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव 14 दिन के न्यायिक हिरासत में थे। रेव पार्टी मामले में पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। वहीं अब उनकी जमानत याचिका पर जिला न्यायालय के एसीजेएम की कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस फैसले पर एल्विश के लाखों फैंस की निगाहें अटकी हुई है। वहीं अब बिग बॉस खबरी ‘द खबरी’ एक्स अकाउंट से कुछ ऐसा शेयर हुआ जिसे जानने के बाद एल्विश के फैंस खुश हो जाएंगे। जमानत याचिका पर जिला न्यायालय की कोर्ट में सुनवाई के बाद एल्विश यादव को जमानत मिल गई है।

मिल गई Elvish Yadav को बेल

द खबरी एक्स अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई है कि एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। हालांकि इस बारे में अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एल्विश यादव की रविवार को गिरफ्तारी हुई थी और उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं नोएडा कोर्ट में एल्विश मौजूद नहीं थे। इस केस के बारे में उनके वकील ने कहा था कि एल्विश को जमानत दिलाने के लिए वह पूरी कोशिश करेंगे क्योंकि वह गुनहगार नहीं हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि अब इस मामले में क्या ट्विस्ट निकलेगा।

Elvish Yadav पर से हटाया गया था NDPS एक्ट

गौरतलब है कि बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि एल्विश यादव को लेकर नोएडा पुलिस ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा है कि एनडीपीएस एक्ट गलती से लगा दिया गया था। वहीं यह भी खबर सामने आई की एल्विश पर धारा 22 लगाई जाएगी। आमतौर पर एनडीपीएस एक्ट उस समय लगाया जाता है जब आरोपी को ड्रग्स के साथ या फिर खरीद-बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया गया हो। चूंकि एल्विश का नाम सांपों के जहर के इस्तेमाल करने के आरोप में आ रहा है तो उन पर एनडीपीएस एक्ट कारगर नहीं है। बता दें कि सांपों के जहर का प्रयोग दवा बनाने के तौर पर किया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026