---Advertisement---

पोर्श कार पर बैठकर मस्ती करते दिखे Elvish Yadav, Chandrayaan 3 को लेकर बिग बॉस विनर ने कहीं ये बात

Elvish Yadav: एल्विश यादव का लेटेस्ट व्लॉग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह चंद्रयान 3 को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं यूट्यूबर दोस्त की महंगी गाड़ी में बैठकर एंजॉय कर रहे हैं और इस दौरान अपने फैंस से रूबरू होते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और एल्विश यादव का यह ब्लॉक वाकई काफी मजेदार है जिसे आप इंजॉय कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2023 2:00 अपराह्न

elvish yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव सोशल मीडिया पर पहले से जाने पहचाने नाम हैं। वह ब्लॉग के जरिए फैंस से हर बार रूबरू होते हैं और अपने अलग कंटेंट से दिल जीत लेते हैं। इस बीच लेटेस्ट वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं जिसमें वह अपने दोस्त के साथ महंगी गाड़ी में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान लोगों को उनका व्लॉग काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने दोस्त सौरभ जोशी की पोर्श पर सवारी कर रहे हैं जिसकी कीमत 2.1 करोड रुपए है। इसके अलावा वीडियो में आप देख सकते हैं कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को भी एल्विश यादव एंजॉय कर रहे हैं।

दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे एल्विश

व्लॉग की शुरुआत गाड़ी से होती है जिसमें यूट्यूबर अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। वे आपस में मस्ती कर रहे होते हैं। एल्विश इस दौरान अपने दोस्तों से कहते हैं कि लड़कीबाजी से दूर रहो और काम पर फोकस करो। वे आपस में खूब ठहाके लगा रहे हैं। वहीं वीडियो के एक और सीन की बात करें तो वह चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद पार्टी करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर इस प्राऊड मोमेंट को इंजॉय कर रहे हैं।

यहां देखें Video:-

पार्टी करते दिखे एल्विश यादव

वीडियो में एल्विश यादव कहते हैं कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद में काफी खुश हूं। मेरी और मेरे दोस्तों और परिवार की तरफ से सभी को शुभकामनाएं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है। सभी लोगों को तहे दिल से शुभकामनाएं। हम लोग पार्टी कर रहे हैं आप लोग भी पार्टी करो क्योंकि यह भारत के लिए काफी अलग पल है।” एल्विश यादव का यह वीडियो अभी कुछ घंटे पहले जारी किया गया और इस पर लगभग 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं एल्विश ने खुलासा किया कि उनके इस व्लॉग को लाइव 1 मिलियन लोग एंजॉय कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Flydubai Viral Video

सितम्बर 30, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 30, 2026

Varanasi Viral Video

सितम्बर 30, 2026

Viral Video

सितम्बर 30, 2026

Koffee with Karan Season 9

सितम्बर 30, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54

सितम्बर 30, 2026