---Advertisement---

Elvish Yadav संग बनी ईशा मालवीय की असली ‘जस्टीन बीबर’ की जोड़ी, रावसाहब बोले ‘छोरी छोड़ बोलेरो जी-वैगन की सैर करा दूं’

Elvish Yadav: एल्विश यादव और ईशा मालवीय के सॉन्ग का टीजर जारी किया गया है। वहीं इस सबके बीच जस्टिन बीबर को छोड़ क्यो लोगों ने ढूंढ निकाला प्रिंस नरुला के साथ तनातनी का कनेक्शन। जानिए डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2026 2:38 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: लो जी आ गया एल्विश यादव और ईशा मालवीय का गाना! लाफ्टर शेफ्स 3 में एल्विश और ईशा की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया और दोनों को आने वाले किसी शो में साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। अब खुद रावसाहब ने इसकी घोषणा कर दी है जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए किसी खास सरप्राइज से कम नहीं है। दोनों की जोड़ी को साथ देखना काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है और इस आने वाले सॉन्ग जस्टिन बीबर को लेकर रिलीज तारीख की भी पुष्टि कर दी गई है। आइए जानते हैं जन्नत जुबेर के बाद आखिर ईशा मालवीय के साथ नजर आने वाले हैं।

ईशा मालवीय संग Elvish Yadav बनेंगे जस्टीन बीबर

एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “छोरी छोड़ बोलेरो ने जी वैगन की सैर करा दूं। कुछ बड़ा आने वाला है, जस्टिन बीबर का ऑफिशल वीडियो 18 फरवरी को सुबह 11 बजे रिलीज हो रहा है।” जस्टिन बीबर सॉन्ग को लेकर एलविश यादव चर्चा में आ गए हैं जहां बीते दिन ईशा मालवीय से फैन ने एक सवाल क्या था जहां उनसे पूछा था कि “उन्हें देसी एल्विश टाइप पसंद है या फिर जस्टिन बीबर जिस पर उन्होंने जस्टिन का नाम लिया था।

क्यों लोगों ने एल्विश यादव से जोड़ा प्रिंस नरुला का कनेक्शन

वहीं लाफ्टर शेफ्स 3 में एल्विश यादव के साथ ईशा मालवीय की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। ऐसे में दोनों को एक साथ देखना निश्चित तौर पर फैंस के लिए काफी बड़ा सरप्राइज है। 18 फरवरी का लोगों को इंतजार रहने वाला है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “सिस्टम हैंग।” एक ने कहा भाई ने प्रिंस नरूला की चुटकी ली है। दरअसल बोलेरो प्रिंस नरूला का पॉपुलर सॉन्ग है जिसके बाद एल्विश यादव ने वैगन सॉन्ग की अनाउंसमेंट की है और यूजर्स इसे एक नंबर बता रहे हैं।

फिलहाल प्रिंस नरूला द 50 में आ रहे हैं जहां से वह एल्विश यादव के साथ तनातनी को लेकर कई बार मुखर हो चुके हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026