---Advertisement---

इशारों-इशारों में Elvish Yadav को एक्स गर्लफ्रेंड ने दी बधाई, कभी एक-दूसरे पर छिड़कते थे जान

Elvish Yadav: बिग बॉस के इतिहास में पहली बार वाइल्ड कार्ड की जीत हुई है और इस रिकॉर्ड को एल्विश यादव ने अपने नाम कर लिया है। एल्विश की जीत से उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं लेकिन इस सबके बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कृति मेहरा एक बार फिर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2023 4:17 अपराह्न

kriti mehra
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस के इतिहास में पहली बार वाइल्ड कार्ड की जीत हुई है और इस रिकॉर्ड को एल्विश यादव ने अपने नाम कर लिया है। एल्विश की जीत से उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं लेकिन इस सबके बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कृति मेहरा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वह एल्विश को बधाइयां देती हुई नजर आई। आइए जानते हैं आखिर क्या कह गई कृति मेहरा।

कृति मेहरा ने दी एल्विश को बधाई

एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने खास अंदाज में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को बधाई दी है। उन्होंने इशारों इशारों में एल्विश को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सुर्खियों में आ गई। दरअसल कृति ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी से गोल्डन ट्रॉफी की एक तस्वीर शेयर कर एल्विश को जीत की बधाई दी है। बता दें इससे पहले वह एल्विश को वोट करने के लिए भी फैंस से अपील की थी।

थैंक यू नोट में एल्विश ने कही दिल की बात

वहीं बिग बॉस में जीत के बाद एल्विश ने इंस्टा स्टोरी पर एक थैंक्यू नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस को तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए अपने दिल की बात कही है।एल्विश ने लिखा, “थैंक्यू ElvishArmy यह आपकी जीत है, यह शुरू से हमेशा से रहा है। एल्विश यादव आप सभी के बिना कुछ भी नहीं हैं। मैंने इसे कई बार कहा है, मैं इसे फिर से कह रहा हूं। मैं इतने प्यार का हकदार नहीं हूं, लेकिन आप लोग मुझे और भी ज्यादा दीजिए। हर चीज़ के लिए आप सभी को पर्याप्त धन्यवाद नहीं दिया जा सकता। लो ले आया तुम्हारी ट्रॉफी। यह ट्रॉफी ElvishArmy की है। सब तुम्हारा है, मैं भी तुम्हारा हूं। मेरे साथ रहना बस हमेशा। एक्सप्रेस करने के लिए और शब्द नहीं है। बस समझ जाओ तुम हो तो मैं हूं। कर दिया ना सिस्टम हैंग।”

कई दिग्गजों को पछाड़ कर एल्विश बने विनर

गौरतलब है कि पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान जैसे दिग्गज प्लेयर्स को पीछे छोड़ वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री लेने वाले एल्विश यादव की जीत वाकई हैरान कर देने वाली है। 16 साल के इतिहास में पहली बार बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड की जीत हुई है जो किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। इसमें अभिषेक उन्हें जमकर टक्कर दे रहे थे। वहीं टॉप 5 में पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे थी लेकिन सभी को पछाड़कर एल्विश विनर बने।

ब्रेकअप के बाद हैरान रह गए थे फैंस

वहीं कृति और एल्विश की लव स्टोरी की बात करें तो वह वाकई काफी दिलचस्प रहा है। दोनों एक साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं और उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह ओपन रिलेशनशिप में थे। कभी एक दूसरे पर जान छिड़कते थे लेकिन उनके ब्रेकअप के बाद फैंस को झटका लगा। फिलहाल एल्विश की गर्लफ्रेंड पंजाब की रहने वाली है जिसके नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन वह उनसे बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026