Elvish Yadav: बीते कुछ समय से लगातार कॉकरोच जनता पार्टी सुर्खियों में है। जहां जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इसका समर्थन मिल रहा है। वहीं इस सब के बीच अब एल्विश यादव चर्चा में आ गए हैं। दरअसल यूट्यूबर ने अपना काल्पनिक खरगोश जनता पार्टी का ऐलान किया है और इसके वादे से हलचल मच गई और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक तिलमिला उठे। वहीं इस सबके बीच अब एल्विश यादव ने एक वीडियो के जरिए अपनी बात कही है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है और क्यों सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया है।
खरगोश जनता पार्टी से ट्रेंड क्यों कर रहे एल्विश यादव
View this post on Instagram
दरअसल एल्विश यादव ने खरगोश थीम वाली एक पूरी तरह से डिजाइन किए गए पोस्टर जारी किया जिसने गाजर हमारा हक है स्पीड हमारी पहचान है खरगोश एकता जिंदाबाद जैसे स्लोगन लिखे गए हैं। इसके साथ ही कहा गया है सबको फ्री गाजर। वहीं एल्विश यादव फिलहाल इस वजह से चर्चा में आ गए हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि यह छात्रों द्वारा चलाई जा रही कॉकरोच जनता पार्टी पर तीखा कटाक्ष है। इतना ही नहीं एल्विश यादव ने मजाक में अपने फॉलोवर्स को जंतर मंतर पर इकट्ठा होने के लिए भी कहा।
ट्रोल करने वालों को Elvish Yadav ने क्या कहा
View this post on Instagram
एल्विश यादव के खरगोश जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर मीम बाढ़ आ गई। वहीं बाद में उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें पूछा गया कि “कुछ लोगों को उनसे क्या परेशानी है। तुम्हारे मेनिफेस्टो में है कि डेमोक्रेसी होनी चाहिए आवाज होनी चाहिए तो मैं भी तो वही कर रहा हूं। मैं किसी के बारे में कुछ भी बोल रहा हूं, मजाक कर रहा हूं। मैं तो तुम्हारे सबसे बड़ा सपोर्टर हूं।” अब दोनों के समर्थकों के बीच एक ऑनलाइन लड़ाई चल रही है जहां सोशल मीडिया रिएक्शन और ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई है। एल्विश यादव के फैंसी इससे क्लासिक इंटरनेट ह्युमर बता रहे हैं तो ट्रोलर्स इस तरह के गंभीर मुद्दे पर मजाक ना बनाने की बात कर रहे हैं।
फिलहाल एल्विश यादव के खरगोश जनता पार्टी को काफी सर्च किया जा रहा है।






