---Advertisement---

Elvish Yadav को लॉरेंस विश्नोई ने दी जान से मारने की धमकी, क्या सलमान खान से है कनेक्शन

Elvish Yadav: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से यूट्यूबर को धमकी दी गई है और 10 करोड़ की फिरौती की मांग की गई है। क्या वाकई सलमान खान के बाद गैंगस्टर एल्विश यादव के भी दुश्मन बन गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 10, 2026 4:38 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड में धमाका कर विनर की ट्रॉफी पर कब्जा करने वाले शख्स को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यूट्यूबर रियलिटी शो के किंग कहे जाने वाले एल्विश यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने की खबर जब सामने आई तो सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। फैंस यह जानकर दंग है और इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि एल्विश यादव की तरफ से पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। वहीं क्या इसका कनेक्शन सलमान खान से है। लोग इस पर तरह-तरह की बातें बना रहे है।

क्या है एल्विश यादव को मिली धमकी की सच्चाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

रिपोर्ट की माने तो कहा जा रहा है कि एल्विश यादव को विदेशी नंबर से पहले 5 मई को कॉल आया था जिसका जवाब वह नहीं दे सके थे। बाद में विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि 2 दिन में 10 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे। इतना ही नहीं एल्विश यादव के पिता को भी कहा गया कि 2 दिन में रकम का इंतजाम करो। इस तरह व्हाट्सएप के जरिए फिरौती की मांग करने पर मामला सामने आया तो लोग स्तब्ध रह गए हैं।

कौन है एल्विश को धमकी देने वाला शख्स

कथित तौर पर फिरौती की मांग करने वाला शख्स खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक बताया है और उसने गोली मारने की धमकी दी है। पिता को भी मैसेज दिए गए हैं। वहीं यूट्यूबर की तरफ से पुलिस ने एफआईआर दर्ज करवाई गई है जहां अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Elvish Yadav और सलमान खान का क्या है कनेक्शन

10 करोड़ की रंगदारी का मामला एल्विश यादव के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। कुछ समय पहले ही यूट्यूबर को जहरीले सांप की सप्लाई मामले में क्लीन चिट मिला है और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें निर्दोष कर दिया है। इस वजह से उन्हें काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था और उन्हें गिरफ्तार तक होना पड़ा था। इस सबके बीच सलमान खान से कनेक्शन भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल बिग बॉस में यूट्यूबर नजर आए थे तो वहीं सलमान के साथ लॉरेंस बिश्नोई का झगड़ा नया नहीं है जहां उन्हें कई दफा धमकी दी जा चुकी है। इसकी वजह से उन्हें सिक्योरिटी प्रदान की गई है।

हालांकि सलमान खान और यूट्यूबर को मिली धमकी का कोई सीधा कनेक्शन नहीं निकाला जा रहा है। वहीं बॉयफ्रेंड की बात करें तो फिलहाल एल्विश यादव लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आ रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rani Mukerji

अगस्त 14, 2026

Rhea Chakraborty

अगस्त 14, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 15

अगस्त 14, 2026

Govinda

अगस्त 14, 2026

Pooja Bedi

अगस्त 14, 2026

The Traitors 2

अगस्त 14, 2026