---Advertisement---

Elvish Yadav ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर चल रहे विवाद को लेकर मेकर्स को भेजा ये खास मैसेज, क्या धर्म और जातिगत उबाल हो पाएगा खत्म

Elvish Yadav: यादव जी की लव स्टोरी को लेकर चौतरफा चल रहे बवाल के बीच इस पर एल्विश यादव ने पोस्ट किया है जो चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने और कैसे एक्टर्स और डायरेक्टर्स को सलाह देते दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2026 4:53 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: 27 फरवरी को रिलीज होने वाली ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और यादव समुदाय इसे अपनी कम्युनिटी को बदनाम करने की साजिश बता रहे हैं। यहां तक की लोग यहां तक कह रहे हैं कि इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने दिया जा सकता है। हालांकि बिग बॉस विनर एल्विश यादव ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी बात करते हुए नजर आ रहे है। यादव जी की लव स्टोरी में एक्टर्स, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स पर बड़े-बड़े आरोप लगाए जा रहे हैं जिसने प्रगति तिवारी मुख्य किरदार में नजर आ रही है।

Elvish Yadav ने क्या कहा ‘यादव जी की लव स्टोरी’ मेकर्स से

वहीं एल्विश यादव ने x प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए कहा, “मुझे अभी यादव जी की लव स्टोरी को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पता चला। अगर फिल्म में कोई ऐसा सीन या कंटेंट है जिसे यादव कम्युनिटी के भावनाओं को ठेस पहुंची है तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को सोच समझ एक बार फिर से सोचना चाहिए और सही बदलाव करने चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेकर्स इन सभी चिंताओं को जिम्मेदारी से सुलझाएंगे और लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे।”

क्या है यादव जी की लव स्टोरी विवाद जिसपर मुखर हुए एल्विश यादव

वहीं एल्विश यादव के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और इस तरह की टिप्पणी के लिए उनके फैन हो गए हैं। दरअसल यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद उत्तर प्रदेश में यादव कम्युनिटी के प्रोटेस्ट से शुरू हुआ जिसमें आरोप लगाया गया कि फिल्म का रोमांस प्लॉट जहां एक यादव और मुस्लिम के बीच संबंध को दिखाया गया है। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि यादव समुदाय की इमेज को खराब करता है। मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और बैन की मांग उठी। चौतरफा लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है लेकिन आगे क्या होता है यह देखना दिलचस्प है।

अंकित भड़ाना निर्देशित फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026