Elvish Yadav: बीते दिन जब विक्की जैन ने अपने प्रोडक्शन हाउस की घोषणा की तब पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ और एल्विश यादव को कास्ट करने की अनाउंसमेंट हो गई थी। वहीं इस सब के बीच अब एक और फिल्म को लेकर यूट्यूबर चर्चा में आ गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मालामाल वीकली 2 में रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव के साथ एल्विश यादव नजर आने वाले हैं और इस बात की घोषणा खुद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए की है। फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं माता लक्ष्मी को लेकर परेश रावल को जवाब देने वाले यूट्यूबर क्यों सुर्खियों में हैं।
एल्विश यादव का बॉलीवुड में सफर की शुरुआत
Nayi film. Naya safar. ❤️
Main bahar se aaya hoon, Bollywood mein mera koi nahi tha. Aap logon ke beech se uth kar aaya, aur aapke pyaar ne mujhe ab bade parde tak pahuncha diya.
Aaj jo kuch bhi hoon, aapke pyaar ki wajah se hoon. Aur isi pyaar ki wajah se main “MALAMAAL” hu.…— Elvish Yadav (@ElvishYadav) August 13, 2026
एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा, “नई फिल्म। नया सफर। मैं बाहर से आया हूं बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। आप लोगों के बीच से उठ कर आया, और आपके प्यार ने मुझे अब बड़े परदे तक पहुंचा दिया। आज जो कुछ भी हूं, आपके प्यार की वजह से हूं। और इसी प्यार की वजह से मैं “मालामाल” हूं। बस प्यार बनाए रखना।”
माता लक्ष्मी को लेकर एल्विश यादव और परेश रावल
बिल्कुल सही 😂
माता लक्ष्मी चंचल हैं, इसलिए पैसा आते ही उसे संभालना भी सीखना चाहिए।
वरना आज आदमी बोलेगा “मैं करोड़पति हूँ” और कल बैंक बैलेंस देखकर खुद बोलेगा
“हे लक्ष्मी माता, आप आई थीं या बस दर्शन देकर चली गईं?” 😂🙏 https://t.co/SyypnfynjO— Elvish Yadav (@ElvishYadav) August 12, 2026
दरअसल इस सब की शुरुआत तब हुई थी जब परेश रावल ने बीते दिन x प्लेटफार्म पर कहा, “माता लक्ष्मी चंचल हैं, वो कभी एक जगह नही टिकती , और उनका उल्लू पर सवार होना हमें सिखाता है—सिर्फ़ “मालामाल” होना काफ़ी नहीं है, थोड़ी बुद्धि और विवेक भी ज़रूरी है, वरना पैसा आते ही इंसान, पैसा संभालने के बजाय, खुद ही उल्लू बन जाता है। इसका जवाब देते हुए एल्विश यादव ने कहा था, “बिल्कुल सही माता लक्ष्मी चंचल हैं, इसलिए पैसा आते ही उसे संभालना भी सीखना चाहिए। वरना आज आदमी बोलेगा मैं करोड़पति हूं और कल बैंक बैलेंस देखकर खुद बोलेगा। हे लक्ष्मी माता, आप आई थीं या बस दर्शन देकर चली गईं?”
बॉलीवुड डेब्यू पर क्या बोले थे Elvish Yadav
दरअसल विक्की जैन के साथ फिल्म साइन करने के बाद एलविश यादव ने कहा था, “अगर आप लोग नहीं होते, तो मेरा बॉलीवुड डेब्यू कभी मुमकिन नहीं होता। इतने सालों से, मैंने आपको एंटरटेन करने की पूरी कोशिश की है, और अब मैं एक बिल्कुल नए सफ़र पर कदम रख रहा हूँ। सबसे मज़ेदार बात यह है कि यह सिर्फ़ एक छोटा सा कैमियो नहीं है, इस फ़िल्म में मेरा एक बहुत मज़बूत रोल है। हमेशा से एक स्टीरियोटाइप रहा है कि यूट्यूबर को फ़िल्मों में सिर्फ़ छोटे रोल मिलते हैं, और मैं सच में एक ऐसी फ़िल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं जो उस स्टीरियोटाइप को तोड़ रही है। मुझे सच में यकीन है कि आपको मेरा कैरेक्टर पसंद आएगा। मैं वादा करता हूं कि मैं अपना सब कुछ दूँगा और और भी ज़्यादा मेहनत करूंगा ताकि एक दिन, आपको मुझ पर गर्व हो।”
जाहिर तौर पर मालामाल वीकली 2 में एल्विश यादव को देखना खास होने वाला है।







