---Advertisement---

विवाद के बीच Sanjay Dutt के माफीनामे को देख क्यों नाराज हुए KRK, जानें ‘देश में अशांति’ वाला बयान देने के पीछे का मकसद

Sanjay Dutt: देश में शांति महसूस नहीं होती है, आखिर क्यों एक्टर ने यह बात कही और किस तरह से विवाद शुरू हुआ जिस पर उन्हें माफी की मांग करनी पड़ी। इस सबके बीच के केआरके ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक और पोस्ट में कटाक्ष किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 5, 2026 11:05 पूर्वाह्न

Sanjay Dutt
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Dutt: बॉलीवुड के कुछ सितारों का कंट्रोवर्सी से गहरा नाता है और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में संजू बाबा का नाम टॉप पर शुमार है। इस सब के बीच बीते दिन गांधी जयंती के मौके पर शेखर सुमन के टॉक शो में नजर आए एक्टर की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें शांति महसूस नहीं होती है। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद शुरू हुआ और लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहे। अब संजय दत्त ने अपनी सफाई जारी करते हुए लोगों से माफी की मांगी है। वहीं इस पर आखिर खुद को क्रिटिक किंग कहने वाले केआरके यानि कमाल राशिद खान ने क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

संजय दत्त के किस बयान पर हुआ विवाद

गांधी जयंती के मौके पर शेखर सुमन के टॉक शो में आए संजय दत्त से जब पूछा गया कि उन्हें भारत के हालात कैसे लगते हैं तब उन्होंने कहा कि “इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं लेकिन यहां शांति होनी चाहिए मुझे आप अपने देश में वह शांति महसूस नहीं होती है। हम भारतीय बड़े दिल वाले लोग हैं, और हम मेहमाननवाज़ हैं। हमने बहुत कुछ दिया है, और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए। मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि फिर से वे शांति वाले दिन वापस आए।”

प्रधानमंत्री पर संजय दत्त का कटाक्ष

इतना ही नहीं संजय दत्त से जब शेखर सुमन ने कहा कि आप 5 मिनट के लिए खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में कल्पना करें और देश को संबोधित करें इस पर मुन्ना भाई स्टाइल में संजय दत्त ने कहा “बोले तो इतना बड़ा देश है, इतने सारे लोग हैं और अब हम सबकी ज़िम्मेदारी अपुन के ऊपर। पर आप लोग एकदम टेंशन नहीं लेने का। अपुन इस खुशी को सेलिब्रेट करने विदेश नहीं जाने वाला है। अपुन इधर-उधर रहेगा, आप सब लोगों के बीच। नहीं तो PM और जनता में कनेक्शन कैसे बनेगा।”

 

Sanjay Dutt ने विवाद के बाद दी इस तरह सफाई

वहीं विवाद के बीच संजय दत्त ने सफाई देते हुए कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है। मेरी टिप्पणियां एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण संवाद करना था। इसके पीछे की भावना मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में दिखाई गई हास्य और व्यंग्य की शैली के समान थी, विशेष रूप से ‘गांधीगिरी’ की उस सोच से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य प्रेम, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था। दुर्भाग्यवश, मेरी बातों को उस मूल संदर्भ से अलग तरीके से समझा गया।”

केआरके को क्यों हुई संजय दत्त से निराशा

वहीं संजय दत्त के माफीनामे को देख केआरके ने लिखा, “शेखर सुमन शो के होस्ट हैं। अगर वह सॉरी नहीं बोल रहे हैं, तो संजय दत्त को सॉरी क्यों बोलना पड़ रहा है। मुझे यह देखकर बहुत निराशा हुई कि संजू माफी मांग रहे हैं। उन्होंने जो भी महसूस किया, कह दिया। फिर सॉरी क्यों बोलना?”

फिलहाल एक्टर द्वारा मांगी गई माफी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त ‘आखरी सवाल’ में नजर आए थे तो वहीं आने वाली फिल्म खलनायक रिटर्न है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 5, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अक्टूबर 5, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 4, 2026

Shweta Tiwari

अक्टूबर 4, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 3, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 3, 2026