---Advertisement---

PRP ट्रीटमेंट करवाने वाले Salman Khan की हुई संजय दत्त से मुलाकात तो गले लगकर दिखे इमोशनल, वायरल फोटो ने मचाई सनसनी

Salman Khan: स्टार बनने के लिए भाईजान ने करवाया पीआरपी ट्रीटमेंट लेकिन इस सबके बीच संजय दत्त के साथ उनकी एक तस्वीर चर्चा में है। जानिए क्या है पूरी खबर जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बीते दिन पीआरपी ट्रीटमेंट को लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार काफी सुर्खियों में रहे थे। जहां सालों बाद इसका खुलासा हुआ कि घर में बैठकर ट्रीटमेंट ले रहे थे। वहीं सबके बीच अब सलमान खान सोशल मीडिया पर संजय दत्त की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने संजू बाबा के साथ एक तस्वीर शेयर कर इमोशनल नजर आते हैं। इस दौरान दोनों स्टार एक दूसरे से गले मिलते हुए दिखे। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों को इंप्रेस किया और यूजर्स इस पर टिप्पणी देने में पीछे नहीं हैं। क्या आप जानते हैं कि आखिर क्या है डिटेल्स जिसकी वजह से सलमान खान को स्टार बनने की कीमत चुकानी पड़ी।

संजय दत्त पर सलमान खान ने लुटाया प्यार

सलमान खान ने अपनी दो तस्वीर संजय दत्त के साथ शेयर की है जिसमें वह दोनों साथ में गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह उनकी बॉन्डिंग को दिखाने के लिए काफी है। वहीं इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में कहा, “बाबा हमेशा के लिए बाबा और बाबा बाबा होता है संजू बाबा है हम सब का बाबा और संजू बाबा अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त अल्लाह भगवान जिसस सब इस आदमी को खुश रखे। मैं प्यार करता हूं आपसे बाबा।”

इन फिल्मों में साथ दिखे हैं संजय दत्त और सलमान खान

बता दें कि सलमान खान और संजय दत्त 6 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने साजन (1991) और चल मेरे भाई (2000) में लीड रोल किया था। बाकी फिल्मों में कैमियो या स्पेशल अपीयरेंस हैं जैसे यह है जलवा (2002), ओम शांति ओम (2007), रेडी (2011), और सन ऑफ सरदार (2012)। वहीं रिपोर्ट की माने तो उनकी साथ में एक नई एक्शन फिल्म भी बन रही है।

क्या है सलमान खान का पीआरपी ट्रीटमेंट

जहां तक पीआरपी ट्रीटमेंट को लेकर बात करें तो सालों बाद प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इस बात का खुलासा किया और बताया कि एक मंडे जब सलमान खान से मिलने के लिए गए थे तब वह अपने घर पर ही ट्रीटमेंट ले रहे थे। इस दौरान अपने किचन के सामने बैठे हुए बिरयानी का लुत्फ उठा रहे थे और खुद को शीशे में निहार रहे थे। प्रोड्यूसर के मुताबिक उन्हें अपने सामने शीशे में देखते हुए खाना खाना पसंद है। एक शख्स आकर बालों की त्वचा में इंजेक्शन लगाने लगा जब शैलेंद्र सिंह ने इस बारे में सलमान खान से पूछा तब उन्होंने कहा ‘एक स्टार बनने की कीमत चुकानी पड़ती है’। दरअसल इसके जरिए बालों को दोबारा से उगाया जाता है और कमजोर बाल मजबूत हो पाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बहुत जल्द देशभक्ति फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026