---Advertisement---

Salman Khan की अपकमिंग फिल्म SVC63 कैसी होगी? जानें क्यों फैंस कर रहे चर्चा?

Salman Khan: सलमान खान की की अपकमिंग फिल्म SVC63 लगातार खबरों में बनी हुई है। इस साउथ मूवी नें एक्टर बहुत कुछ नया दे सकते हैं। यहां जानें फिल्म से जुड़ी खास बातें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 28, 2026 12:55 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan:  बॉलीवुड  एक्टर सलमान खान लगातार खबरों में बने हुए हैं। कभी वो अपनी पर्सनल लाइफ और लुक के कारण चर्चा में रहते हैं तो कभी  जंतर-मंतर प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया के कारण। लेकिन एक्टर अब किसी अन्य वजह से खबरों में हैं। दरअसल , सलमान खान और  तेलुगु सिनेमा के एक जाने-माने और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर वमसी पैडीपल्ली की मुलाकात की तस्वीरें सामने आयी हैं। ये फोटो पैडीपल्ली के बर्थ डे की हैं। जिसमें  दोनों एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। आपको बता दें, सलमान खान और डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की फिल्म SVC63  को लेकर खबरों में बने हुए हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि, आखिर ये कैसी फिल्म है?

Salman Khan की अपकमिंग फिल्म ‘SVC63’ कैसी होगी ? 

आपको बता दे, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बताई जा रही ‘SVC63’ को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन ऐसी चर्चा है कि, मेकर्स बहुत जल्द इसका प्रोमो जारी करेंगे। ये 2027 में रिलीज हो सकती है। इस मूवी का असली नाम द मैसेंजर्स हो सकता है। ये मेगा-बजट पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर फिल्म बताई जा रही है। इसे श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले अब तक की सबसे महंगी और भव्य फिल्मों में से एक माना जा रहा है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में सलमान खान का अब तक सबसे अनोखा अवतार देखने को मिलेगा। ये एक प्यार, वफादारी और तकदीर के ईर्द-गिर्द घूमती मूवी हो सकती है। इसमें सलमान खान अब तक का सबसे अलग रोल करने वाले हैं।

सलमान खान की फिल्म SVC63 की स्टोरी और स्टारकास्ट क्या हो सकती है?

सलमान खान की मूवी SVC63 का बजट 400 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। आपको बता दें, ये सलमान के करियर की पहली साउथ फिल्म है। खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि, इंटरनेशनल एक्शन और कसीनो सेट से मूवी को शूट किया गया है। इसमें  भाईजान के साथ नयनतारा और  अक्षय खन्ना जैसे कई बड़े सितारे दिख सकते हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026