---Advertisement---

रौब दिखाने के लिए लग्जरी गाड़ी किराए पर लेते थे Elvish Yadav! पेरेंट्स ने किया खुलासा- ‘नहीं है दुबई में कोई घर’

Elvish Yadav: रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव 17 मार्च से 14 दिन के न्यायिक हिरासत में हैं। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि एल्विश ने इस बात को कबूल कर लिया है कि उनका सांपों के जहर सप्लाई करने वालों के साथ कनेक्शन था। एल्विश ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2024 12:08 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव 17 मार्च से 14 दिन के न्यायिक हिरासत में हैं। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि एल्विश ने इस बात को कबूल कर लिया है कि उनका सांपों के जहर सप्लाई करने वालों के साथ कनेक्शन था। एल्विश के फैंस काफी सदमे में हैं। वहीं इस सब के बीच उनके पैरेंट्स ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस का दिमाग हिल गया है। जी हां, रईशी दिखाने के लिए चर्चा में रहने वाले एल्विश को लेकर पेरेंट्स ने काफी खुलासे किए हैं जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यह निश्चित तौर पर किसी झटके से कम नहीं है।

लग्जरी गाड़ी को लेकर यह है एल्विश की सच्चाई

लग्जरी गाड़ी को लेकर एल्विश के पेरेंट्स ने यहां तक कह दिया कि उनके पास कोई भी मर्सिडीज़ या पॉर्श नहीं है।उन्होंने कहा कि एल्विश वीडियो बनाने के लिए किराए पर गाड़ी लेता था। इतना ही नहीं वह अपने दोस्तों से भी कुछ दिनों के लिए गाड़ी उधार लेता था। वहीं वीडियो बनाने के बाद वह उसे वापस कर देता था। यह जानने के बाद शायद को झटका लगे क्योंकि लग्जरी गाड़ियों में टशन दिखाने में एल्विश कभी पीछे नहीं रहते थे।

दुबई वाले घर को लेकर ये क्या बोल गए Elvish Yadav के पेरेंट्स

आपको याद हो तो बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में वह अपनी कमाई के बारे में कई दफा बात कर चुके थे। वहीं वहां से निकलने के बाद दुबई में उन्होंने एक घर खरीदा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एल्विश के माता-पिता ने इस बात से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सच है कि उनका दुबई में कोई घर नहीं है। उनके मुताबिक एल्विश की कमाई सिर्फ यूट्यूब और ऑनलाइन जैकेट बेचने से ही होती है। इसके अलावा उनके पास कमाई का कोई भी स्रोत नहीं है।

Elvish Yadav के कबूलनामे पर पिता ने बताई सच्चाई

एल्विश यादव के पिता ने एक और खुलासा किया और उन्होंने कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही है कि उनके बेटे ने जुर्म कबूल कर लिया है तो यह सरासर निराधार है। मेरी उससे बात हुई थी और उसने यही कहा था कि मुझसे कुछ पूछा ही नहीं गया है और मैं क्यों कुछ कबूल करूंगा जब मैंने कुछ किया ही नहीं है। गौरतलब है कि एल्विश पर नोएडा पुलिस ने 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026