---Advertisement---

रेव पार्टी में क्या इन्वॉल्व नहीं थे Elvish Yadav? इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से Laughter Chefs फेम पर गिरी गाज, जानिए अपडेट

Elvish Yadav: एल्विश यादव के फैंस को झटका लग सकता है क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से चार्जशीट समन रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डीटेल्स और क्यों चर्चा में आ गए यूट्यूबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2025 1:16 अपराह्न | Updated: मई 12, 2025 1:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: Laughter Chefs और बिग बॉस फेम एल्विश यादव की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह फिलहाल सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ वह प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस के बीच लगातार चर्चा में बने हुए हैं तो दूसरी तरफ रेव पार्टी मामले में उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही है। उन्हें इस मामले में एक के बाद एक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस सब के बीच उन्हें Allahabad High Court से बड़ा झटका लगा है। दरअसल Elvish Yadav की तरफ से चार्जशीट समन रद्द करने की मांग की गई थी जिसे खारिज कर दिया गया है। आइए जानते हैं क्या है डिटेल्स।

एल्विश यादव की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बढ़ाई मुश्किलें

Elvish Yadav को लेकर यह फैसला जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की सिंगल बेंच की तरफ से ली गई है। चार्जशीट-समन रद्द करने की याचिका को खारिज करते हुए कहा गया कि इन आरोपों की सच्चाई की जांच ट्रायल के दौरान की जाएगी। एल्विश ने अपनी याचिका में एफआईआर को ही चुनौती नहीं दी है ऐसा कोर्ट की तरफ से कहा गया है।

अपने खिलाफ आरोप पर क्या बोले एल्विश यादव

गौरतलब है कि Elvish Yadav ने चार्जशीट-समन रद्द करने की मांग करते हुए कहा था कि उनके पास से ना तो कोई सांप की बरामदगी हुई है ना ही कोई मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि इस मामले में वह बिल्कुल भी इंवॉल्व नहीं थे।

Elvish Yadav पर क्या है आरोप

बता दें कि PFA आर्गनाईजेशन के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता की तरफ से नवंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर 49 में यूट्यूबर एल्विश यादव समेत कई लोगों पर FIR दर्ज हुई थी। Elvish Yadav पर आरोप लगाया गया कि वह पार्टी करते हैं जहां विदेशी लड़कियों को बुलाया जाता है। इसके अलावा सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता है। यूट्यूबर पर यह भी आरोप लगाया गया कि वह रील बनाने के लिए सांपों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इस बारे में बात करते हुए यूट्यूबर ने सिर्फ यही कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026