---Advertisement---

क्यों Elvish Yadav ने गुस्से में तिलमिलाकर सरेआम जड़ा शख्स को थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो तो देनी पड़ी सफाई

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। यह वीडियो वाकई हर बार से काफी अलग है। सोशल मीडिया पर जहां एल्विश अपनी फैन फॉलोइंग को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2024 10:38 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:10 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। यह वीडियो वाकई हर बार से काफी अलग है। सोशल मीडिया पर जहां एल्विश अपनी फैन फॉलोइंग को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं उनका यह वीडियो देख फैंस भी चौंक गए हैं।

इस वीडियो में Elvish Yadav रेस्टोरेंट के अंदर एक शख्स के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वहीं मामले को बढ़ते हुए देख एल्विश ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Elvish Yadav ने क्यों की शख्स की पिटाई

दरअसल एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह रेस्टोरेंट के अंदर एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जयपुर के एक रेस्टोरेंट का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एल्विश शख्स पर गुस्सा करते हुए निकल रहे होते हैं। लेकिन पीछे से कुछ कमेंट सुनने के बाद एल्विश पीछे मुड़कर उसको पीटने लगते हैं। इस वीडियो को उनके फैन पेज से रिलीज किया गया जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया कि शख्स जानबूझकर एल्विश की मां को गालियां दे रहा था।

Elvish Yadav ने सफाई में कहीं ये बात

वहीं इस वीडियो को वायरल होने के बाद एल्विश यादव ने इस बारे में अपनी सफाई देते हुए एक ऑडियो क्लिप भी जारी किया है। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने इस ऑडियो क्लिप में कहा, “भाई देखो मैटर यह है ना मुझे शौक है लड़ाई करने का ना मेरे को हाथ उठाने का शौक है। मैं अपने काम से काम रखता हूं। मैं चलता हूं नॉर्मल और जो फोटो खिंचवाने को कहता है हम खिंचवाते हैं आराम से फोटो। पर जो कोई पीछे से कमेंट पास करता है उसको नहीं छोड़ते हैं।”

Elvish Yadav बोले- मैं ऐसा ही हूं

एल्विश यादव ने कहा, ”वीडियो में तुम्हें दिख रहा होगा कि साथ में पुलिस भी चल रही है तो ऐसा कुछ नहीं है कि गलत कर दिया। उसने मेरे ऊपर पर्सनल कमेंट किया तो मैं भी उसे जाकर पर्सनल थप्पड़ जड़ दिया। मुझे इस बात का कोई गम नहीं है उसने मुझे गाली दी तो मैंने उसे पीट दिया मैं ऐसा ही हूं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026