---Advertisement---

Rao Sahab Rollin गाने में बिग बॉस की इस हसीना संग धमाल मचाएंगे Elvish Yadav, क्या ‘मैक्सटर्न’ संग लड़ाई थी सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट!

Elvish Yadav: राव साहब शहर में एक बार फिर धमाका करने के लिए आ रहे हैं जिसकी घोषणा उन्होंने खुद की है। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की जो बहुत जल्द अपने एक और गाने Rao Sahab Rollin के साथ धमाल मचाने की तैयारी में हैं। इस खबर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2024 6:42 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: राव साहब शहर में एक बार फिर धमाका करने के लिए आ रहे हैं जिसकी घोषणा उन्होंने खुद की है। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की जो बहुत जल्द अपने एक और गाने Rao Sahab Rollin के साथ धमाल मचाने की तैयारी में हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस के पांव मानो जमीन पर नहीं हैं और वह एल्विश को गाने में देखने के लिए बेताब हैं। इस बात की घोषणा खुद एल्विश यादव ने की है। गाने से टीजर को शेयर कर रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। एल्विश इस दौरान बिग बॉस 13 की एक हसीना के साथ नजर आएंगे।

इस दिन गाने को लेकर आ रहे हैं एल्विश

इस टीजर में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि इसमें मैक्सटर्न भी नजर आ रहे हैं। जी हां सागर ठाकुर यानी मैक्सटर्न के साथ विवाद के बाद एक बार फिर वह टीजर में मैक्सटर्न को थप्पड़ मारते हुए दिखे हैं। अब लोगों को इंतजार है तो 15 मार्च का जब 11 बजे एक बार फिर अपने टशन से फ्रेंड्स को इंप्रेस करने के लिए एल्विश यादव आ रहे हैं। इस वीडियो को कुछ ही मिनट में 1 लाख 39000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 2 से निकलने के बाद से एल्विश यादव लगातार विवादों में रहे हैं।

बिग बॉस हसीना के साथ नजर आएंगे एल्विश

एल्विश यादव ने अपने इस गाने की घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है और उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तेरे शहर में आ रहे राव साहब नया गाना लेकर राव साहब रोल्लिन (Rao Sahab Rollin) टीचर आउट पूरा गाना 15 मार्च 11 बजे जारी किया जाएगा। इस टीजर में एल्विश यादव माहिरा शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। जी हां, बिग बॉस 13 में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली माहिरा शर्मा इस गाने में एल्विश यादव के साथ दिखाई देंगी। टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।

सागर ठाकुर संग लड़ाई पर लोग उठा रहे सवाल

जहां एक तरफ फैंस उन्हें दिलो जान से चाहते हैं तो दूसरी तरफ पहले उन्हें रेव पार्टी की वजह से विवादों का सामना करना पड़ा। अभी हाल ही में सागर ठाकुर यानी मैक्सटर्न के साथ मारपीट की वजह से भी एल्विश सुर्खियों में रहे। अब इस गाने की घोषणा के बाद उनकी लड़ाई को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026