---Advertisement---

Elvish Yadav: आसिम रियाज से पहले भी इन वजहों से कंट्रोवर्सी में रहे हैं यूट्यूबर, इस हसीना की तो खुलेआम उड़ाई थी खिल्ली

Elvish Yadav: एल्विश यादव का कंट्रोवर्सी से गहरा नाता रहा है। फिलहाल आसिम रियाज संग पंगे को लेकर एल्विश सुर्खियों में हैं लेकिन इससे पहले भी उनका नाम कई विवादों से जुड़ चुका है। यह बात सच है कि बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने के बाद फैंस के बीच वह चहेते बन गए हैं लेकिन अगर उनकी कंट्रोवर्सी की बात करें तो वह जग जाहिर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में हैं। यह बात सच है कि यूट्यूब पर एल्विश का जलवा खूब देखने को मिलता था लेकिन अब बिग बॉस से उन्हें खूब पापुलैरिटी मिल रही है। इस बीच एल्विश यादव 14 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास दिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ उनका गाना ‘हम तो दीवाने’ जारी किया जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जलवा दिखाने वाले एल्विश यादव कई बार सुर्खियों में रहे हैं और उनके नाम कई विवाद भी है। फिलहाल आसिम रियाज संग कंट्रोवर्सी को लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 विनर काफी चर्चा में हैं लेकिन यह पहली दफा नहीं है जब वह विवादों के घेरे में आए हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं असिम रियाज और उनसे जुड़े कुछ विवाद।

क्या है आसिम संग मामला

हालिया असिम रियाज के साथ विवाद की बात करें तो आसिम एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एल्विश यादव का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा “जितने भी लाइव आकर रिकॉर्ड तोड़ने हैं उनको समझा दो नहीं हो पाएगा।” इसके अलावा उन्होंने मिडिल फिंगर भी दिखाई। इस बयान के बाद एल्विश यादव ने भी वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “भाई का टाइम चला गया और अब वह लाइमलाइट ले रहे हैं। भाई ने मिडिल फिंगर दिखाई हम कंट्रोवर्सी से दूर हैं हमारे आगे करके दिखाओ हमारे सामने करो तब हम भी देखें। अगर उंगली उठेगी तो पीछे ही जाएगी। हम ना फालतू बोलते ना ही किसी की बुराई करते।” अब इस जवाब से ये तो तय है कि एल्विश यादव और असिम रियाज का मामला आगे बढ़ेगा।

अविनाश सचदेव के साथ पंगा लेकर खूब सुर्खियों में रहे एल्विश

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में एंट्री लेने के साथ एल्विश यादव अविनाश सचदेव से पंगे लेना शुरू कर चुके थे। वह उन्हें जमकर रोस्ट करने लगे थे। दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई और बात बाप तक पहुंच चुकी थी और वह इस वजह से छाए रहे। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अविनाश के गेम को स्ट्रांग करने में एल्विश की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

यूट्यूब पर अरमान मलिक से भी ली थी दुश्मनी

एल्विश यादव लोगों को रोस्ट करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और एक बीच में उनके निशाने पर थे अरमान मलिक। जी हां, यूट्यूब पर अरमान की दोनों पत्नियों और उनकी शादी को लेकर एल्विश ने सवाल खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उनके धर्म पर भी टिप्पणी की थी जिसके बाद अरमान ने जवाब देते हुए कहा था, “वह हिंदू है और हिंदू ही रहेंगे।”

आशिका भाटिया संग हुई थी एल्विश की कंट्रोवर्सी

आशिका भाटिया और एल्विश यादव दोनों ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में वाइल्ड कार्ड के तौर पर गए थे लेकिन यह बात सच है कि घर के बाहर भी दोनों का विवाद हो चुका है। दरअसल एक वीडियो में एल्विश आशिका की बॉडी शेमिंग करते हुए नजर आए थे। उन्होंने आशिका के फिगर की तुलना कार के बोनट से कर दी थी। इसके बाद दोनों के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली थी।

ध्रुव राठी संग भिड़ चुके हैं एल्विश यादव

ध्रुव राठी और एल्विश यादव के बीच सोशल मीडिया पर खूब भिडंत हुई है। दोनों एक दूसरे पर कई बार आरोप लगा चुके हैं और कहा जाता है कि उनकी सोच में अंतर होने की वजह से दोनों एक दूसरे पर जुबानी जंग छेड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों के बीच दुश्मनी जगजाहिर है और इसी वजह से कहा यह भी जा रहा था कि ध्रुव राठी को बिग बॉस मेकर्स ने शो में आने के लिए कहा था हालांकि उन्होंने मना कर दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026