---Advertisement---

इस अमेरिकी नेता को रैपर Eminem ने दिया तगड़ा झटका, चाहकर भी अब नहीं यूज कर सकेंगे गाने

Eminem: मशहूर रैपर एमिनेम ने रिपब्लिक पार्टी की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को अपने गाने इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है। उन्होंने इस बारे में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज करवाई है और मांग की है कि वह उनके गाने का इस्तेमाल प्रचार प्रसार के दौरान ना करें। अब ऐसे में रामास्वामी को तगड़ा झटका लगा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2023 12:49 अपराह्न

Eminem
Follow Us
---Advertisement---

Eminem: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर लगातार खबरें चर्चा में है। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवार के तौर पर भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को बताया जा रहा है। वहीं विवेक ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान हॉलीवुड रैपर एमिनेम के गाने बताए थे जिस पर रैपर ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आपत्ति जताते हुए अपने गाने का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है। जी हां, सोशल मीडिया पर फिलहाल यह खबर काफी चर्चा में है जिसमें मशहूर रैपर ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अपने गाने का इस्तेमाल न करने के बारे में बात करते हुए दिखे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

विवेक रामास्वामी को लेकर एमिनेम ने दर्ज कराई शिकायत

दरअसल बीते दिनों ओयावा स्टेट फेयर से विवेक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एमिनेम का रैप सॉन्ग गाते हुए नजर आए थे। वहीं बाद में म्यूजिक लाइसेंस ब्रॉडकास्ट म्यूजिक एंड ने विवेक को इस बात की जानकारी दी। एमिनेम की तरफ से शिकायत मिली थी जिसमें उन्होंने मांग की है कि रामास्वामी उनके गाने का इस्तेमाल न करें। प्रचार प्रसार के दौरान उनके गाने का इस्तेमाल करना उन्हें पसंद नहीं आ रहा है। अब ऐसे में रैपर के शिकायत के बाद अब प्रचार प्रसार में रामास्वामी रैपर के गाने का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

रैप गाने को खूब पसंद करते हैं रामास्वामी

मिली जानकारी के मुताबिक रामास्वामी को रैप गाने काफी पसंद है और उन्होंने कॉलेज के दिनों में रेप को अपना हुनर भी बनाया था। वह पहले रैप किया करते थे और उनके मंच का नाम ‘दा वेक’ था। गौरतलब है कि विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बताए जा रहे हैं और भारतीय मूल के इस उम्मीदवार की जनता के बीच जबरदस्त डिमांड है। माना जा रहा है कि ट्रंप के बाद रिपब्लिक पार्टी की तरफ से रामास्वामी प्रमुख उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या वह राष्ट्रपति चुनाव में कमाल दिखा पाते हैं। वैसे रामास्वामी की बात करें तो वह अरबपति बिजनेसमैन हैं और ट्रंप को काफी फॉलो करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Allu Arjun

सितम्बर 17, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 34

सितम्बर 17, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Donald Trump

सितम्बर 17, 2026

Mirzapur The Movie

सितम्बर 17, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 17, 2026