---Advertisement---

Emmanuel Macron की सितारों से सजी रही मुंबई की दोपहर, अनिल कपूर से लेकर ऋचा चड्ढा तक ने बताया क्या रहा मुलाकात में खास

Emmanuel Macron: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फिलहाल मुंबई दौरे पर हैं और ऐसे में वह बॉलीवुड सितारों से मुलाकात करते हुए दिखे जिसमें मनोज बाजपेयी से लेकर अनिल कपूर ऋचा चड्ढा तक का नाम शुमार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2026 11:44 पूर्वाह्न

Emmanuel Macron
Follow Us
---Advertisement---

Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के साथ भारत दौरे पर हैं और ऐसे में फिलहाल मुंबई में बताए गए लम्हों की झलकियां शेयर करते हुए दिखे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत अपने अलग एक्सपीरियंस को शेयर किया है। इस दौरान वह बॉलीवुड सेलेब्स से भी मिले और सोशल मीडिया पर तमाम झलक चर्चा में है। अनिल कपूर से लेकर मनोज बाजपेयी से उनकी मुलाकात हुई। ऐसे में मुलाकात में क्या खास रहा। इसके बारे में खुद बताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ब्रिजिट मैक्रों के साथ मुलाकात के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड सेलेब्स दिखे हैं।

इमैनुएल मैक्रों से मिलने के लिए पहुंचे ये सितारे

दोपहर 12:30 बजे ताजमहल पैलेस होटल में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई जिसमें शबाना आज़मी, मनोज बाजपेई, अनिल कपूर कबीर खान, नीरज घाइवान, ऋचा चड्ढा जैसे कई हस्तियां शामिल थे। इस दौरान न सिर्फ राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत किया गया बल्कि सिनेमाई सफर और विकास के बारे में भी बात किया गया। 17 फरवरी से 19 फरवरी तक भारत यात्रा पर इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के अपने एक्सपीरियंस को सेलेब्स शेयर करते हुए दिखे हैं।

ऋचा चड्ढा ने इमैनुएल मैक्रों के लिए क्या कहा

ऋचा चड्ढा ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “सच में बहुत बढ़िया मिस्टर प्रेसिडेंट आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। इंडिपेंडेंस सिनेमा के बेहतर भविष्य को बढ़ावा देने में आपकी दिलचस्पी के लिए धन्यवाद।”

इमैनुएल मैक्रों को लेकर अनिल कपूर ने कहीं ये बात

इसे लेकर अनिल कपूर ने कहा, “प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों और उनकी प्यारी पत्नी ब्रिगिट के साथ एक इंस्पायरिंग दोपहर बिताई, जिसमें सिनेमा, कल्चर और इंडिया और फ्रांस के बीच मज़बूत पुल पर अपने विचार शेयर किए। इंडिया x फ्रांस और भी बहुत सी कहानियाँ जो सुनाई जानी बाकी हैं।”

Emmanuel Macron से मिलकर क्या बोले मनोज बाजपेयी

वहीं इस दौरान इमैनुएल मैक्रों से मिलने के बाद मनोज बाजपेयी ने कहा, “आज के लंच में प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों और दूसरे बड़े लोगों से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी। जो बात सबसे खास थी, वह सिर्फ़ उनके साथ बातचीत का अपनापन ही नहीं था, बल्कि सिनेमा, कल्चर और देशों के बीच रिश्ते बनाने में कहानी कहने के रोल के बारे में बातचीत की साफ़ और गहरी बातचीत भी थी। भारत और फ्रांस सिनेमा और कल्चर में कैसे और करीब से काम कर सकते हैं, इस पर इस तरह की बातचीत आपको याद दिलाती है कि आज की दुनिया में सोच-समझकर लीडरशिप और कल्चरल बातचीत कितनी ज़रूरी है।”

निश्चित तौर पर मुंबई दौरा इमैनुएल मैक्रों के लिए काफी दिलचस्प है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Nepal floods

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026