---Advertisement---

‘गली का कुत्ता भी..’ आलिया भट्ट और पाकिस्तान को KRK ने धोया , Alpha Teaser का रिव्यू देख यूजर्स का मूड हुआ फ्रेश!

Alpha Teaser : आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म एल्फा का टीजर आ गया है। इसका रिव्यू बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और क्रिटिक्स  कमाल आर खान ने काफी कंट्रोवर्शियल किया है। जिसके कारण उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2026 1:42 अपराह्न

Alpha Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Alpha Teaser : आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म अल्फा का टीजर आ गया है। इसे देखने के बाद कुछ लोग इसे फ्रेंच और हॉलीवुड की कुछ फिल्मों की कॉपी बता रहे हैं। टीजर में आलिया भट्ट के पिता बॉबी देओल हैं। दोनों भारत के लिए दुश्मनों की जासूसी करते हुए दिख रहे हैं। अल्फा का टीजर आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।  बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और क्रिटिक्स  कमाल आर खान यानी की  केआरके  ने आलिया भट्ट की इस फिल्म  के टीजर पर एक तीखा और विवादित रिव्यू किया है। उन्होंने  यशराज बैनर और पाकिस्तान को भी जमकर लपेटा है। जिसके कारण सोशल मीडिया पर केआरके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Alpha Teaser  और आलिया भट्ट का कमाल आर खान  ने उड़ाया मजाक

आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी एल्फा के टीजर का रिव्यू करते हुए कमाल आर खान ने कहा कि इसे गली का कुत्ता भी नहीं देखेगा।इसके साथ ही यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की भी मजाक उड़ाया है। उनका कहना है कि, इस बॉलीवुड फिल्म में भारत और पाकिस्तान के एजेंट मिलकर जासूसी करते हैं और एक ऑपरेशन को अंजाम देते हैं।

भारत के जासूसों का इस तरह पाकिस्तान के साथ काम करना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।  यही वजह है कि, वो काफी तीखा वार करते हुए अल्फा के टीजर पर दिख रहे हैं। केआरके को देखने के बाद यूजर्स काफी हंस रहे हैं। उनका कहना है कि,  ऐसे रिव्यू देखकर उनका मूड फ्रेश हो गया है।

अल्फा फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा 3 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।यह Yash Raj Films के स्पाई यूनिवर्स की फीमेल सेंट्रिक फिल्म है। वहीं, फिल्म में बॉबी देओल के साथ शरवरी वाघ भी हैं। इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। ‘अल्फा’ की कहानी भारत के एक सीक्रेट प्रोग्राम के इर्द-गिर्द घूमती है।  इस मूवी से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026