---Advertisement---

ट्रेन में RPF जवान के साथ मारपीट करने वाली एक्ट्रेस Antara Banerjee से जुड़ी ये 5 बातें हर फैंन को जाननी चाहिए

Antara Banerjee : अंतरा बनर्जी विवादों में घिर गई हैं। उन पर ट्रेन में मारपीट करने के आरपो लगे हैं। अंतरा बनर्जी से जुड़ी खास बातें जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 17, 2026 11:44 पूर्वाह्न

Antara Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

 Antara Banerjee : टीवी से लेकर बॉलीवुड में जगह बनाने वाली 31 साल की एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी विवादों में फंस गई हैं। उन पर आरोप है कि, बिना टिकट सीट को लेकर यात्रियों और आरपीएफ जवान के साथ बदतमीजी की है, इसके साथ ही मारपीट के भी गंभीर आरोप भी लगे हैं। अंतरा ‘कसौटी ज़िंदगी की 2’ और ‘द शौकीन्स’  जैसी फिल्मों के जरिए पहचान बना चुकी है। इतना ही नहीं टीवी शोज के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। अंतरा बनर्जी  एक्टिंग के साथ एक अच्छी कथक डांसर भी हैं।

 Antara Banerjee  ने किया प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी फिल्म में काम

अंतरा बनर्जी ने भोजपुरी सिनेमा में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ से कदम रखा था। ये मूवी साल 2016 में आयी थी। इसमें दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे जैसे बड़े कलाकार भी थे।

एकता कपूर के बड़ शो में किया काम

अंतरा बनर्जी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में मशहूर क्राइम शो ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ से की थी। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर के सुपरहिट शो  ‘कसौटी ज़िंदगी की 2’ में सुमन शर्मा का रोल करके  घर-घर में छा चुकी हैं। अंतरा ने ‘बढ़ो बहू’, ‘सावधान इंडिया’, ‘लाल इश्क’, ‘कवच 2’ और ‘दिव्या दृष्टि’ जैसे कई फैमस शोज का हिस्सा रही हैं।

अंतरा बनर्जी  ने किया अक्षय कुमार के साथ काम

विवादों में फंसी एक्ट्रेस अक्षय कुमार की फिल्म ‘द शौकीन्स’ में एक यादगार कैमियो रोल कर चुकी हैं। ये किरदार उनके लिए इतना स्पेशल था कि, एक्ट्रेस ने खुद बताया कि, अंतरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा और बेहद भाग्यशाली था।

अंतरा बनर्जी एक बहुत अच्छी कथक डांसर और शास्त्रीय गायिका  हैं

काफी कम लोगों को पता होगा कि, अंतरा बनर्जी एक बहुत अच्छी कथक डांसर और शास्त्रीय गायिका भी हैं। उन्होंने कोलकाता में कई स्टेज शोज भी किए हैं।

करियर बनाने के लिए छोड़ा बंगाल

अंतरा बनर्जी  पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली हैं । बचपन से ही उन्हीं  फिल्मों में करियर बनाना था इसीलिए परिजनों के साथ ही साल 2013 में  वो मुम्बई में आकर बस गई। यहां पर उन्होंने  कड़ी मेहनत करके अपना करियर बनाया और पहचान बनाई है।

विवादों में क्यों घिरी अंतरा बनर्जी?

फिलहाल एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी एक विवाद में फंस गई हैं। 12 अगस्त 2026 की रात को बांद्रा-गंगानगर अरावली एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट के बैठ गई। जिसके बाद उन्होंने पहले यात्रियों के साथ लड़ाई की फिर, आरपीएफ जवान के साथ मारपीट की है।  फिलहाल वो जमानत पर बाहर आ चुकी हैं। ये घटना तब हुई जब  31 साल की एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मुंबई से सूरत जा रही थीं। जिसके कारण वो विवादों में घिर गई हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 3

अगस्त 17, 2026

Ananya Raj Death

अगस्त 17, 2026

Himanshi Khurana

अगस्त 16, 2026

Vimal Elaichi Controversy

अगस्त 16, 2026

Saif Ali Khan

अगस्त 16, 2026

Govinda

अगस्त 16, 2026