---Advertisement---

देशभक्ति, प्यार और हिम्मत से भरे गानों के साथ Excel Entertainment की ग्राउंड जीरो का ज्यूकबॉक्स हुआ आउट

Excel Entertainment: हर दिन के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली एक्शन थ्रिलर ग्राउंड जीरो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। दमदार ट्रेलर और जबरदस्त पोस्टर्स के बाद अब इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें अपने पीक पर हैं। ग्राउंड जीरो एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है जो भारत की हिम्मत, इज़्ज़त और शान के एक अनकहे अध्याय को सामने लाएगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2025 10:38 अपराह्न

Excel Entertainment
Follow Us
---Advertisement---

Excel Entertainment: हर दिन के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली एक्शन थ्रिलर ग्राउंड जीरो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। दमदार ट्रेलर और जबरदस्त पोस्टर्स के बाद अब इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें अपने पीक पर हैं। ग्राउंड जीरो एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है जो भारत की हिम्मत, इज़्ज़त और शान के एक अनकहे अध्याय को सामने लाएगी।

इंडियन सिनेमा के लिए एक अनोखा और पहली बार होने वाला मौका है

ये वाकई एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि ग्राउंड जीरो आज श्रीनगर, कश्मीर में अपना प्रीमियर करने जा रही है, जो इंडियन सिनेमा के लिए एक अनोखा और पहली बार होने वाला मौका है। इस खास दिन को और यादगार बनाते हुए मेकर्स ने ग्राउंड जीरो का ज्यूकबॉक्स भी रिलीज़ कर दिया है, जो फिल्म की इमोशनल और थीमेटिक झलक को और गहराई से महसूस करने का मौका देता है।

देशभक्ति, प्यार, जीत और हौसले जैसे जज़्बातों से भरे गानों के साथ ग्राउंड जीरो का ज्यूकबॉक्स एक दिल को छू लेने वाला म्यूज़िकल एक्सपीरियंस लेकर आया है। हर गाना फिल्म की कहानी से जुड़े जज़्बातों को खूबसूरती से बयां करता है।

ग्राउंड जीरो का ज्यूकबॉक्स चार अलग-अलग ट्रैक्स के साथ एक पूरा देशभक्ति से लेकर प्यार, जीत से लेकर जज़्बे तक इमोशनल सफर पेश करता है।

‘सो लेने दे’ को जुबिन नौटियाल और अफसाना खान ने अपनी शानदार आवाज़ दी है

‘सो लेने दे’ को जुबिन नौटियाल और अफसाना खान ने अपनी शानदार आवाज़ दी है, जिसकी कंपोज़िंग तनिष्क बागची और आकाश राजन ने की है और बोल लिखे हैं वायु ने। ‘पहली दफा’ को विशाल मिश्रा ने बड़े ही जज़्बातों के साथ गाया है, जिसमें इरशाद कामिल के दिल को छू लेने वाले बोल हैं और म्यूज़िक दिया है रोहन-रोहन की जोड़ी ने। ‘फ़तेह’ एक हाई-एनर्जी एंथम है, जिसे दिव्या कुमार ने गाया है, संगीत है सनी इंदर का और बोल लिखे हैं कुमार ने और ये ट्रैक ताकत और हिम्मत की कहानी सुनाता है। ‘लहू’, सोनू निगम की दमदार आवाज़ में एक इमोशनल मास्टरपीस है, जिसे तनिष्क बागची ने कंपोज़ किया है और रश्मि विराग ने लिखा है। कहना गलत नहीं होगा की हर गाना फिल्म की कहानी को और गहराई से महसूस कराने वाला है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट पेश करता है, एक एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, जिसे प्रोड्यूस किया है रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने। इस फिल्म का निर्देशन किया है तेजस देवस्कर ने। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स हैं कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय। ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aishwarya Rai

नवम्बर 1, 2026

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026