---Advertisement---

Vicky Kaushal और Karan Aujla का गाना तौबा तौबा सुन झूम उठे फैंस, क्या सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा ये सॉन्ग?

Vicky Kaushal और Karan Aujla का पहला गाना तौबा तौबा सुनते ही फैंस मस्ती में झूम उठे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 1, 2024 1:35 अपराह्न

Vicky Kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: आप सभी को अच्छी तरह याद होगा कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वह करण औजला के पंजाबी गाने “गद्दिया उचिया रखिया” पर डांस करते और उसे एंजॉय करते दिख रहे थे। विक्की कौशल का यह वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई उन्हें करण औजला के साथ देखने की मांग कर रहा था। बता दें उन सभी फैंस की यह डिमांड अब पूरी हो गई है क्योंकि, एक्टर की फिल्म बैड न्यूज़ के पहले गाने तौबा तौबा को करण औजला ने गाया है और गाने में दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। चलिए दोनों के इस सॉन्ग पर बात करते हैं।

सामने आया Vicky Kaushal की फिल्म बैड न्यूज़ का पहला गाना

हाल में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज़ के पहले तौबा तौबा गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। गाने का यह टीज़र काफी ज्यादा अच्छा और एनर्जेटिक है। इसी के साथ आपको बता दें विक्की की फिल्म का यह गाना और किसी ने नहीं करण औजला ने गाया है और टीज़र में वह एक्टर के साथ धूम मचाते दिख रहे हैं। यहीं अब यह देखना होगा कि, क्या दोनों का यह गाना वायरल होने में सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएगा या नहीं।

गाने में दोनों को साथ देख झूम उठे फैंस

जैसे ही विक्की कौशल का डांस करता वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ लोग उन्हें करण औजला के साथ देखने की ख्वाहिश करने लगे थे। और अब जैसे ही फैंस ने दोनों को तौबा तौबा गाने में एक साथ देखा वह खुशी से झूम उठे। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया “आखिरकार विक्की और करण औजला मिल ही गए” यहीं एक ने तो यह तक कह दिया “बॉलीवुड को इसी तरह के कोलैबोरेशन की जरुरत है।” एक यूजर तो, दोनों का गाना सुन इतना एक्साइटेड हो गया कि उसने लिखा “मुझसे इंतज़ार नहीं होता।”

इस दिन रिलीज़ होगा गाना

बताते चलें विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह भी खुलासा किया कि, इस गाने को कल यानी 2 जून 2024 को रिलीज़ किया जाएगा। यहीं अगर बात की जाए फिल्म की तो, एक्टर की अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज़ को बड़े पर्दे पर 19 जुलाई 2024 को उतारा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 30, 2026

Koffee with Karan Season 9

सितम्बर 30, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54

सितम्बर 30, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 6

सितम्बर 30, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

सितम्बर 30, 2026

Rajkummar Rao

सितम्बर 30, 2026