---Advertisement---

क्या दीपिका-रणवीर के बाद Katrina Kaif और Vicky Kaushal के आंगन में गूंजेगी किलकारियां, लंदन से वायरल हुआ वीडियो

Katrina Kaif and Vicky Kaushal की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसके सामने आते ही यह अफवाहें उड़ रही हैं कि कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं। चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 21, 2024 3:14 अपराह्न

Katrina Kaif and Vicky Kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif and Vicky Kaushal: बीते कई महीनों से बॉलीवुड का मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। यहीं अब बी-टाउन के सेकंड क्यूटेस्ट कपल कैटरिना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif and Vicky Kaushal) भी अपने पहले बच्चे को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, इन दिनों एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई यह अंदाजा लगा रहा है कि कैटरिना कैफ प्रेग्नेंट हैं और जल्द अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है।

Katrina Kaif and Vicky Kaushal का वायरल वीडियो

हाल में instantbollywood नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है जिसमें, बी-टाउन कपल कैटरिना कैफ और विक्की कौशल लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। बता दें, कैटरिना ने अपनी इस वीडियो में काफी ओवरसाइज कपड़े पहने हुए हैं जिससे लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बनने जा रही हैं।

वीडियो देख बधाइयां देने लगे फैंस

इस तेज़ी से वायरल हो रही वीडियो को देख कपल के चाहने वाले काफी ज्यादा खुश हो गए और कपल के पेरेंट्स बनने की खुशी में वह सभी दोनों को ढेरों बधाइयां देते नजर आए। जहां एक यूजर ने लिखा “क्या खबर है” वहीं एक ने दोनों की प्राइवेसी देने के लिए लिखा “उन्हें थोड़ी प्राइवेसी देदो यार” इसी बीच एक यूजर ने लिखा “वाओ आप दोनों हमेशा खुश रहें।

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं कैटरिना?

बताते चलें, जैसे ही यह वीडियो लोगों के सामने आई हर कोई विक्की को कैटरीना की केयर करता और उन्हें इस तरह ओवरसाइज कपड़ों में देख यही अनुमान लगा रहा है कि, कपल अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर कपल का कोई रिएक्शन या कंफर्मेशन नहीं आया है, जिससे इस न्यूज़ की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026