---Advertisement---

हाथों में हाथ डाले न्यू ईयर मनाने निकले Vicky Kaushal और Katrina Kaif! स्टाइलिश विंटर लुक देख दिल दे बैठे फैंस

Vicky Kaushal Katrina Kaif: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ वेकेशन मोड पर है और उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर उनका लुक चर्चा में है जिसमें विंटर फैशन गोल देते हुए दिखाई दिए। इस दौरान कपल पब्लिकली हाथों में हाथ डालकर नजर आए जिसका वीडियो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 31, 2023 11:31 पूर्वाह्न

vicky katrina
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal Katrina Kaif: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और ऐसे में हाल ही में उन्हें स्पॉट किया गया। दरअसल एयरपोर्ट पर वे एक साथ स्पॉट हुए तो लोग यह कयास लगा रहे हैं कि कपल न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन पर निकले हैं। सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट लुक वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यह तो तय है कि कपल विंटर गोल देने में कामयाब रहे। आइए देखते हैं वायरल वीडियो जो है काफी चर्चा में।

हाथों में हाथ डाले नजर आए विक्की-कैटरीना

वीडियो की बात करें तो इसमें कैटरीना कैफ विक्की कौशल के हाथों में हाथ डाले हुए एयरपोर्ट पर नजर आ रही है और दोनों कपल गोल देने में सफल हुए। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री को देख फैंस फिदा हो रहे हैं और वीडियो की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यह बात सच है कि कैटरीना और विक्की को एक साथ देखने के लिए फैंस इंतजार करते हैं और ऐसे में उनकी यह झलक लोगों के लिए काफी एक्साइटिंग है। लोगों के बीच कपल चर्चा में आ गए हैं और उनका स्टाइलिश लुक भी।

विंटर लुक में दिखे कैटरीना और विक्की

इस दौरान कैटरीना कैफ व्हाइट शर्ट ब्लैक पेंट को ब्लैक ओवरकोट के साथ कैरी करती हुई नजर आई तो विक्की कौशल ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग पेंट के साथ जैकेट को फ्लॉन्ट करते हुए दिखे। दोनों का लुक वाकई जबरदस्त है और यही वजह है कि वह विंटर फैशन दिखाने में कामयाब रहे। सोशल मीडिया पर लोग उनके लोग की काफी तारीफ कर रहे हैं और दोनों के बीच की केमिस्ट्री देख फिदा हो रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में विक्की कौशल ‘सेम बहादुर’ फिल्म में नजर आए थे वहीं उनके प्रोजेक्ट में शाहरुख खान के साथ डंकी भी रही। दूसरी तरफ कैटरीना कैफ मैरी क्रिसमस फिल्म में नजर आने वाली है तो हाल ही में सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में दिखी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026