---Advertisement---

Farhana Bhatt को क्या खामेनेई की मौत पर दुख जताने का है पछतावा, इंटरनेट पर फजीहत के बीच देखें किस तरह किया रिएक्ट

Farhana Bhatt: फरहाना भट्ट ने खामेनेई की मौत पर रिएक्शन देकर ट्रोलर्स के निशाने पर भले ही आ गई थी लेकिन इस पर उन्होंने सफाई देते हुए जो कहा वह चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2026 1:28 अपराह्न

Farhana Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Farhana Bhatt: यूएस इजरायल वॉर के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत को लेकर भारत में भी लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इन्हीं में से एक थी बिग बॉस 19 से फरहाना भट्ट जिन्होंने खामेनेई को एक अच्छा व्यक्तित्व बताते हुए उनकी मौत पर दुख व्यक्त करती हुई देखी थी। उनके बयान को लेकर उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा लेकिन ट्रोलिंग के बीच उन्होंने इस पर एक बार फिर से चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कह गई जिसकी वजह से वह चर्चा में है। जाहिर तौर पर फरहाना ने यह कह दिया कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें क्या कह रहे हैं।

Farhana Bhatt ने कहा हर किसी को है बोलने की आजादी

दरअसल इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करने की ट्रोलिंग पर फरहाना भट्ट ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि “हमारे पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और बोलने की आजादी है। इसका हक है। जहां लोग अलग-अलग अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं जैसी उन्हें चाहिए। मुझे कोई दिक्कत नहीं है।” वह इस दौरान कहती है कि मैं अपने देश के साथ हमेशा खड़ी हूं एक पीस एक्टिविस्ट के तौर पर जम्मू कश्मीर में मैंने सबसे ज्यादा आर्मी के साथ काम किया है और मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कह रहे।

फरहाना भट्ट ने की ट्रोलिंग पर आवाज बुलंद

फरहाना भट्ट ने यह भी कहा कि मैं होली कैसे मनाऊं यह मेरा मन है मेरा त्यौहार है। मुझे कोई नहीं बता सकता कि मुझे कैसे त्योहार मनाना है। हेटर्स को जवाब देते हुए फरहाना भट्ट ने कहा कि “पहलगाम में जो हुआ ईरान में जो हुआ था फिलिस्तीन में जो हुआ वे अभी करने की कोशिश कर रहे हैं मैं इंडिया को ग्लोबल रिप्रेजेंट कर चुकी हूं। मेरे देश के खिलाफ अगर कोई भी नेगेटिव नेरेटिव सेट किया जाएगा तो मैं उसके खिलाफ खड़ी रहूंगी। लोग अपने अलग-अलग नजरिया रखते हैं। मैं उसे पर्सनली नहीं लेती हूं मैं जो बोलती हूं उसे पर खड़ी रहती हूं।”

क्या है बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट की खामेनेई कंट्रोवर्सी

निश्चित तौर पर फरहाना भट्ट ने हेटर्स को जवाब दिया है।दरअसल खामेनेई की मौत पर फरहाना भट्ट ने दुख व्यक्त किया था और कहा था कि “वह एक ऐसी शख्सियत थे जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। अल्लाह उनकी शहादत कबूल करें जितने भी कश्मीरी लोग हैं वह बुरी तरह से टूट चुके हैं। सबका दिल दहल चुका है। मैं सहरी के बाद सोई नहीं हूं। वह मसीहा थे।” उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल होना पड़ रहा है जिस पर अब उन्होंने अपनी सफाई दी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026