---Advertisement---

Farhana Bhatt ने खामेनेई की हत्या पर क्या कहा जिससे मचा चौतरफा बवाल, हिना खान के पति रॉकी जायसवाल बोले ‘पीठ में छूरी घोंपते हो’

Farhana Bhatt: हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने फरहाना भट्ट के खामेनेई बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है और कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई है। आइए जानते हैं क्यों चौतरफा विवादों का सामना कर रही है फरहाना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2026 12:25 अपराह्न

Farhana Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Farhana Bhatt: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या को लेकर फरहाना भट्ट ने एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसकी वजह से उन्हें चौतरफा विवाद का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस सबके बीच हिना खान के पति राॅकी जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट की लताड़ लगाते हुए नजर आए। आइए जानते हैं आखिर खामेनेई को लेकर क्या कहा था जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ रहा है। रॉकी जयसवाल ने पीठ पर छूरी घोपने जैसी टिप्पणी कर दी। फरहाना भट्ट अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं लेकिन ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

खामेनेई की मौत पर क्या बोली थी Farhana Bhatt

दरअसल खामेनेई की मौत को लेकर दुख व्यक्त करते हुए फरहाना भट्ट ने कहा कि “बिल्कुल एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते हैं। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से हम सभी कश्मीरी गहरे सदमे में है। आप विश्वास नहीं करेंगे सेहरी के बाद मैं बिल्कुल भी नहीं सो पाई। मैं बहुत दुखी थी ऐसा कभी भी नहीं होना चाहिए था।”

राॅकी जायसवाल ने लगाई फरहाना भट्ट की वाट

इसे लेकर हिना खान के पति राॅकी जायसवाल ने पोस्ट किया और इशारों इशारों में फरहाना भट्ट को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा “मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं कि कौन किसके लिए दुख मनाता है, जब तक ये प्राइवेट हो, लेकिन जब पब्लिक में किया जाता है तो आलोचना को न्योता देता है। कुछ लोगों को किसी भारतीय सैनिक, हमले के पीड़ितों, सरकार या पुलिस के लिए उतना दुख जताते नहीं देखा। न ही महान एपीजे अब्दुल कमाल के लिए। आपको जो प्रोटेक्ट करता है, उसकी पीठ में छूरी घोंपते हो और जो आपके देश के खिलाफ खड़ा है, उस विदेशी के लिए दुख मनाते हो। वफादारी ही सबकुछ है और वफादारी से ही सबकुछ साफ हो जाता है।”

बिग बॉस 19 रनर अप फरहाना भट्ट पर लगातार यूजर्स निशाना साधे हुए हैं। यूएस इजरायल ईरान मिसाइल हमले के बीच फिलहाल फरहाना अपने बयान को लेकर कंट्रोवर्सी में आ गई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026