---Advertisement---

Fateh: सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म के लिए हो जाइए तैयार! सोनू सूद और जैकलीन की मूवी इस दिन देगी दस्तक

Fateh: इस फिल्म से एक बार फिर तबाही मचाने के लिए आ रहे हैं सोनू सूद जैकलीन फर्नांडिस, साथ आएंगे नजर, आइए जानते हैं कब रिलीज हो रही है यह फिल्म जो फिलहाल है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2024 4:43 अपराह्न

Fateh
Follow Us
---Advertisement---

Fateh: जैकलीन फर्नांडिस और सोनू सूद बहुत जल्द किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म फतह की जो पिछले लंबे समय से लगातार चर्चा में है। वहीं इस सब के बीच फैंस को एक और तोहफा मिला है क्योंकि इसकी रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। कहने में दो राय नहीं है कि फैंस के लिए यह किसी खास ट्रीट से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है सोनू और जैकलीन की फिल्म ‘फतह’।

जन्मदिन पर सोनू के फैंस को मिला तोहफा

जहां तक रिलीज तारीख की बात करें तो सोनू सूद और जैकलीन ने इसकी जानकारी खास पोस्टर्स के जरिए लोगों को दी है जिसमें दोनों का दमदार अंदाज दिखा। इसे देख आप हैरान रह जाएंगे। दोनों का इंटेंस लुक देखने के बाद इतना तो तय है कि वे धमाल में जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर देते हुए जैकलीन ने कैप्शन में लिखा, “फतह देश की अब तक की सबसे अच्छी एक्शन फिल्म देने के लिए तैयार है और हैप्पी बर्थडे सोनू।

कब रिलीज होगी ‘फतह’

वहीं ‘फतह’ की रिलीज डेट की बात करें तो यह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निश्चित तौर पर गणतंत्र दिवस से पहले यह फिल्म लोगों के लिए काफी खास होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक सोनू सूद एक एक्शन हीरो के किरदार में नजर आने वाले हैं तो जैकलीन फर्नांडिस भी उनका साथ देंगी क्योंकि यह सबसे अच्छी एक्शन फिल्म बताई जा रही है। इसका मतलब यह तो साफ है कि इसमें कोई एक्शन की कमी नहीं होने वाली है।

सोनू और जैकलीन हैं फैंस के फेवरेट

बता दे कि सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस दोनों ही फैंस के चहेते सितारों की लिस्ट में शुमार है। जहां सोशल मीडिया पर आम जनता की सेवा करने को लेकर सोनू सुर्खियों में बने रहते हैं तो दूसरी तरफ जैकलीन अपनी हसीन अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। ऐसे में दोनों की इस फिल्म के लिए फैंस की बेकरारी लाजमी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026