---Advertisement---

क्या Jacqueline Fernandez के इमी इमी गाने को टक्कर दे पाएगा Mouni Roy का लेटेस्ट सॉन्ग Zaalima? जानें यहां

Mouni Roy Zaalima गाना रिलीज़ कर दिया गया है। चलिए अब जानते हैं क्या यह Jacqueline Fernandez के सुपरहिट इमी इमी सॉन्ग को टक्कर दे पाएगा।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 1, 2024 12:48 अपराह्न

Mouni Roy Zaalima
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy Zaalima: बीते कुछ दिनों पहले टीवी की मशहूर नागिन उर्फ मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए, अपना एक सॉन्ग अनाउंस किया, जिसकी खबर सुनते ही उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे थे। यहीं अब एक्ट्रेस का यह मोस्ट अवेटेड सॉन्ग जालिमा (Zaalima) रिलीज़ कर दिया गया है। मौनी का यह गाना उनके बाकी सॉन्ग्स से काफी अलग और अच्छा है, चलिए अब यह जानते हैं कि क्या उनका यह गाना जैकलिन फर्नांडीस के सुपरहिट सॉन्ग इमी इमी को टक्कर दे पाएगा।

रिलीज़ हुआ Mouni Roy Zaalima सॉन्ग

एक्ट्रेस मौनी रॉय का यह रीसेंट गाना जालिमा आज यानी 1 जून 2024 को Play DMF नामक यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है। अपने इस गाने में मौनी काफी शानदार तरीके से डांस करती और परियों सी बलखाती नजर आ रही हैं। यहीं अगर बात की जाए सॉन्ग में एक्ट्रेस की स्टाइलिंग की तो बता दें, गाने में मौनी रॉय तीन अलग-अलग स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ ऑक्सीडाइज ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं।

क्या इमी इमी गाने को टक्कर दे पाएगा जालिमा?

यहीं आपको बताते चलें इसी यूट्यूब चैनल द्वारा जैकलिन फर्नांडीस का सुपरहिट सॉन्ग इमी इमी रिलीज़ किया गया था। यह गाना लोगों को इतना पसंद आया कि, हर दूसरे इंसान की जुबान से केवल यही गाना सुनने क मिल रहा था। बता दें, इस गाने पर केवल 2 महीने में 137 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। और मौनी रॉय के इस रीसेंट गाने जालिमा पर 1 घंटे में 6 हज़ार से ज्यादा व्यूज हुए हैं। अब यह देखना होगा कि, क्या मौनी का यह जालिमा गाना जैकलिन फर्नांडीस के इमी इमी गाने को टक्कर दे पाएगा। और क्या लोग इसे भी इमी इमी की तरह उतना ही प्यार देंगे।

गाना सुन दीवाने हुए फैंस

इसी के साथ आपको बता दें, गाने को रिलीज़ हुए केवल 1 घना ही हुआ है लेकिन, अभी से ही लोगों पर इसका जादू देखने को मिल रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफें कर रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “इस गाने की लाइन किसी को भी पागल कर सकती हैं” यहीं एक यूजर ने मौनी रॉय की तारीफें करते हुए लिखा “मौनी रॉय का एक्सप्रेशंस, लुक्स और डांस काफी अच्छा है यह गाना एक ब्लॉकबस्टर सॉन्ग होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026