---Advertisement---

3 दशक बाद काजोल ने लिपलॉक सीन कर फैंस को चौंकाया, First Onscreen kiss की वजह से चर्चा में रहे हैं ये स्टार्स

First Onscreen kiss: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में ‘द ट्रायल’ वेब सीरीज में लिप लॉक सीन करती हुई नजर आई थी। इस वेब सीरीज की वजह से वह लगातार चर्चा में है। खास बात यह है कि 3 दशक के बाद काजोल पहली बार ओटीटी पर इस तरह की सीन देती हुई नजर आई। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2023 3:41 अपराह्न

FIRST KISS SCENE
Follow Us
---Advertisement---

First Onscreen kiss: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में ‘द ट्रायल’ वेब सीरीज में लिप लॉक सीन करती हुई नजर आई थी। इस वेब सीरीज की वजह से वह लगातार चर्चा में है। खास बात यह है कि 3 दशक के बाद काजोल पहली बार ओटीटी पर इस तरह की सीन देती हुई नजर आई। ऐसे में फैंस के बीच चर्चा में होना तो लाजमी है। काजोल ही नहीं बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो फिल्म में लिप लॉक सीन देकर फैंस को चौंकाते हुए नजर आए थे। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर शाहरुख खान का नाम शामिल है। इनकी किस सीन को आज भी याद किया जाता है और लोगों के बीच चर्चा में है।

इस फिल्म की वजह से चर्चा में रहे शाहरुख खान

इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। कई फिल्मों में नजर आने के बाद शाहरुख खान ने ‘जब तक है जान’ में कैटरीना कैफ के साथ किसिंग सीन देकर फैंस को चौंका दिया था। इस फिल्म में ना सिर्फ किस सीन बल्कि उन्होंने पहली बार अंतरंग सीन भी शूट किया था। शाहरुख खान इस वजह से काफी चर्चा में रहे थे।

इस फिल्म में करीना के किस सीन को लोग आज भी करते हैं याद

इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम भी शामिल है। 14 फिल्म में नजर आने के बाद उन्होंने पहला लिप लॉक सीन ‘देव’ फिल्म में फरदीन खान के ऑपोजिट किया था। आज भी फिल्म को लोग इसकी वजह से याद करते हैं। इससे करीना को एक अलग पहचान मिली थी।

दीपिका ने पहली बार रणबीर के साथ किया लिप लॉक

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण की बात करें तो डेब्यू के लगभग 3 फिल्म के बाद उन्होंने पहली बार अपने उस समय के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ‘बचना ए हसीनो’ फिल्म में किस सीन करती हुई नजर आई थी।

12 फिल्मों के बाद शाहिद ने किया लिप लॉक

शाहिद कपूर की फिल्म की बात करें तो उन्होंने 12 फिल्म के बाद ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर के साथ किस सीन करते हुए नजर आए। आज भी इस आईकॉनिक सीन को लोग खूब पसंद करते हैं और करीना और शाहिद की जोड़ी को देख दिल हार जाते हैं।

इस फिल्म में 3 लिप सीन करते हुए नजर आए रणबीर कपूर

अगर इस लिस्ट में रणबीर कपूर की बात करें तो वह अपने दूसरी फिल्म में ही लिप लॉक करते हुए नजर आए थे। जी हां, बचना ए हसीनो में वह 3 हसीनाओं के साथ लिप सीन देते हुए नजर आए। यही वजह है कि रणबीर को मोस्ट डिमांडेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 11

जून 30, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4

जून 30, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Avika Gor

जून 30, 2026