---Advertisement---

हंसल मेहता की Buckingham Murders का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, करीना कपूर खान इंटेंस लुक में आई नजर

Buckingham Murders: करीना कपूर स्टारर हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ने बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में गहरी छाप छोड़ी है और जहां इसे ऑडियंस से भी इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 17, 2023 7:02 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Buckingham Murders: करीना कपूर स्टारर हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में गहरी छाप छोड़ी है और जहां इसे ऑडियंस से भी इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। फिल्म को ग्लोबल लेवल पर मिली इस शानदार उपलब्धि ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर और ज्यादा जानने की चाह पैदा कर दी है। ऐसे में निर्माताओं ने बिना किसी देरी के फिल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर लॉच किया है, जिसमें इसकी लीड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एकदम अनोखे रूप में दिखाई दे रही हैं।

‘द बकिंघम मर्डर्स’ कापोस्ट रिलीज

‘द बकिंघम मर्डर्स’ के पहले ऑफिशियल पोस्टर ने फिल्म देखने की एक्साइटमेंट वाकई बढ़ा दी है। इस पोस्टर पर करीना कपूर खान को दो कॉप पकड़े हुए नजर आ रहें है। ऐसे में अभिनेत्री को एक जासूस और एक मां की भूमिका निभाते हुए देखना निश्चित रूप से एक बहुत अलग अनुभव होगा, जहां करीना वाकई दमदार लग रही हैं। ऐसा लगता है की यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल की कहानी लाने वाली है जो देखने में आकर्षक लग रही है।

करीना कपूर खान इंटेंस लुक में आई नजर

इसमें करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे शानदार कलाकार हैं। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखित इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Leave a Comment