---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show में पहुंचा विदेशी मेहमान Ed Sheeran, शाहरूख खान के डायलॉग और पंजाबी सुन थम जाएंगी सांसे

The Great Indian Kapil Show में आज Ed Sheeran मेहमान बनकर पहुंच गए हैं और जहां उन्होंने शाहरूख खान के डायलॉग और अपनी पंजाबी से हर किसी का दिल जीत लिया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 15, 2024 4:22 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: टीवी की दुनियां में कॉमेडी की एक नई लहर चलाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों OTT पर भी अपने The Great Indian Kapil Show से हर किसी को इंटरनेट करते नजर आ रहे हैं। शो में कई बड़े बॉलीवुड सितारों को तो कई बार देखा गया है लेकिन, आज तो उनके शो में चार चांद लगाने एक विदेशी मेहमान यानी मशहूर सिंगर एड शिरीन (Ed Sheeran) पहुंच गए हैं। चलिए अब उनकी शो में एंट्री और की गई मस्ती पर एक नजर डालते हैं।

The Great Indian Kapil Show में पहुंचा विदेशी मेहमान

हर बार की तरह इस बार भी netflix_in और thegreatindiankapilshow द्वरा एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है और जिसके आते ही सोशल मीडिया की दुनियां में सुनामी आ गई है। और ऐसा इसलिए हुआ है कि, शो में इस बार कोई और नहीं ग्लोबल पॉप सेंसेशन यानी एड शिरीन ने कपिल के शो में शिरकत की है।

शाहरुख़ खान के जबरा फैन हैं शिरीन

बॉलीवुड के किंग खान के चर्चा देश में ही नहीं विदेशों तक में होती हैं और उनके चाहने वाले दुनियां के हर कोने में हैं। यहीं आपको बता दें, कपिल शर्मा के इस कॉमेडी शो में मेहमान बनकर आए एड शिरीन भी शाहरुख खान के काफी बड़े फैन हैं जिससे उन्होंने शो में एक्टर का आइकॉनिक डायलॉग बोला और कहा “बड़े बड़े शहरों में छोटी छोटी बातें होती रहती हैं। यहीं वह शाहरुख का आइकॉनिक पोज भी करते नजर आए।

पंजाबी सुन थम जाएंगी सांसे

यहीं आपको बता दें, प्रोमो के मुताबिक एड शिरीन केवल किंग खान के डायलॉग ही नहीं काफी अच्छी पंजाबी बोलते, एक खूबसूरत सा पंजाबी गाना गा कर हर किसी से तारीफें बटोरते भी नजर आ रहे हैं। और यही नहीं सिंगर ने शो में अपने हिट गाने भी गाए जिसे सुन हर कोई वहां थिरकने लगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026