---Advertisement---

Depression का शिकार हो चुके हैं ये 5 मशहूर सितारे, दीपिका पादुकोण समेत शाहरुख़ खान का नाम भी है शामिल

दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरुख़ खान समेत कई बड़े सितारे Depression का शिकार हो चुके हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 30, 2024 2:12 अपराह्न

Depression
Follow Us
---Advertisement---

Depression: कहा जाता है बॉलीवुड सितारों की यह लैविश लाइफ और खुशाल जिंदगी केवल दूर से ही अच्छी लगती है। लेकिन, नीजी जिंदगी में बॉलीवुड सितारों को कई तरह की परेशानियों और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं बीमरियों में से सबसे कॉमन बीमारी है डिप्रेशन जिसका शिकार दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरुख़ खान जैसे कई बड़े सितारे भी हो चुके हैं। आगे बढ़ने से पहले जानते हैं कि यह बीमारी आखिर है क्या।

क्या होता है Depression?

तनाव हर किसी के जीवन में होता है और यह थोड़ा बहुत होना भी चाहिए। लेकिन, जब तनाव जरुरत से ज्यादा बढ़ जाता है तो यह एक खतरनाक बीमारी का रूप ले लेता है जिससे हमारे दिमाग, शारीर और जीवन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। डिप्रेशन के चलते लोग हमेशा उदास रहने लगते हैं, लोगों से दूरी बना लेते हैं। यही नहीं डिप्रेशन ग्रस्त व्यक्ति हमेशा खुदको दूसरे से कमतर समझता है और अकेला रहना पसंद करता है। चलिए अब जानते हैं कौन-कौन से सितारे इस बीमारी से झूझ चुके हैं।

डिप्रेशन से लड़ चुकी हैं दीपिका पादुकोण

साल 2015 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने यह खुलासा किया कि, वह डिप्रेशन से लड़ चुकी हैं जिसके लिए उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। बताया जाता है कि दीपिका डिप्रेशन का शिकार रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद हुई थीं।

अनुष्का शर्मा भी रह चुकी हैं डिप्रेशन का शिकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आए दिन डिप्रेशन और एंजाइटी पर बात करती और लोगों को इससे लड़ने की सलाह देती नजर आती हैं। क्योंकि वह भी साल 2015 में डिप्रेशन की शिकार हो गई थी।

डिप्रेशन से जूझ चुके हैं शाहरुख़ खान

सूत्रों की माने तो, बॉलीवुड के किंग खान उर्फ शाहरुख़ खान साल 2010 में हुई अपनी सर्जरी के बाद डिप्रेशन में चले गए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुदको इससे बाहर निकाल लिया।

ऋतिक रोशन भी झेल चुके हैं डिप्रेशन

ऋतिक रोशन ने अपने एक पॉडकास्ट में यह खुलासा किया और बताया कि कुछ सालों पहले वह भी डिप्रेशन और एंजाइटी के कई लक्षण झेल चुके हैं। यहीं उन्होंने यह भी बताया कि इससे बचने के लिए उन्होंने कई ट्रीटमेंट भी लिए।

इलियाना डी’क्रूज़ भी रही हैं डिप्रेशन की शिकार

इलियाना डी’क्रूज़ ने भी कई बार डिप्रेशन पर बात की और बताया कि वह भी डिप्रेशन से झूझ चुकी हैं। इससे खुदको बाहर निकालने के लिए एक्ट्रेस ने मेडिकेशन भी किया था।

डिप्रेशन से कैसे बचे?

अगर आप भी डिप्रेशन के शिकार हैं और इसे खुदको बचाना चाहते हैं तो, आपको सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस बीमारी से बचने के लिए आप डॉक्टर द्वारा बताई मेडिकेशन को फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो, रोज पाबंदी से एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस बीमारी को खत्म करने के लिए आपको दूसरों से बात करनी और कनेक्शन बनाने चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026